{"_id":"665a6ebf0323b833720107ba","slug":"115-lakh-rupees-were-withdrawn-from-the-account-by-hacking-the-mobile-panipat-news-c-244-1-pnp1003-119004-2024-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: मोबाइल हैक कर खाते से निकाले 1.15 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: मोबाइल हैक कर खाते से निकाले 1.15 लाख रुपये
विज्ञापन
पानीपत। ठगों ने सैनी कॉलोनी निवासी महिला के इंस्टाग्राम पर घर बैठे पैसे कमाने का संदेश भेजा। महिला इनकी बातों में आ गई। ठगों ने महिला से लिंक पर क्लिक कराया। फिर उसके खाते से 1.15 लाख रुपये चोरी कर लिए। महिला ने इसकी शिकायत साइबर अपराध थाना पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में अज्ञात पर केस दर्ज किया है।
वार्ड 11 की सैनी कॉलोनी निवासी आशा रानी ने बताया कि 16 मई को उसके इंस्टाग्राम पर एक विज्ञापन आया था। उसमें लिखा था कि घर बैठे पैसे कमाओ। उसने इस विज्ञापन पर क्लिक कर दिया। क्लिक करते ही उसका व्हाट्सएप इस पर खुल गया। उसे व्हाट्सएप पर एक लिंक मिला। लिंक पर क्लिक किया तो दोबारा विज्ञापन खुल गया।
फिर व्हाट्सअप पर उसकी दो व्यक्तियों से बात हुई। इन व्यक्तियों ने उससे विज्ञापन के स्क्रीन शॉट मांगे। उसने स्क्रीन शॉट दे दिए। फिर इन व्यक्तियों ने उससे ग्रुप में जुड़ने के 123 रुपये मांगे। उसने यह पैसे पे कर दिए। 17 को उसने इन व्यक्तियों द्वरा दिए गए बैंक खाते में एक हजार रुपये डाल दिए। कुछ देर बाद उसके बैंक खाते से 1.15 लाख रुपये निकाल लिए गए। ठगों ने उसका मोबाइल हैक कर इस वारदात को अंजाम दिया।