{"_id":"5953c87d4f1c1bc3668b46cb","slug":"11498663037-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"-डीसी से अधिकारियों की बैठक लेकर दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
-डीसी से अधिकारियों की बैठक लेकर दिए निर्देश
Updated Wed, 28 Jun 2017 08:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सशक्त दस्त नियंत्रण पखवाड़ा तीन से
पानीपत। उपायुक्त डॉ. चंद्रशेखर खरे ने सशक्त दस्त नियंत्रण पखवाड़ा के लिए बैठक ली। उन्होंने कहा कि बच्चों में साफ-सफाई और स्वच्छता की अज्ञानता के चलते डायरिया फैलता है। इसकी रोकथाम के लिए उच्च मात्रा में ओआरएस का घोल और जिंक टैबलेट बच्चों तक पहुंचाना सुनिश्चित करें। यह पखवाड़ा तीन से 16 जुलाई तक चलाया जाएगा। डॉ. चंद्रशेखर खरे ने कहा कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, राज्य स्वास्थ्य स्रोत केन्द्र,आशा कार्यकर्ता, महिला एवं बाल विकास विभाग, पंचायती राज, नगर निगम, नगरपालिका और संबंधित विभाग इसमें पूर्ण रूप से सहभागिता करेंगे। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को कहा कि वे सभी मुख्यालयों पर हाथ धोने और साफ-सफाई से संबंधित क्रियाक्लापों की प्रार्थना सभाओं में जानकारियां देने के निर्देश दिए। आंगनबाड़ी केंद्रों में गर्भवती महिलाओं को ओआरएस का घोल और जिंक की गोलियों के बारे में जानकारी उपलब्ध करवाने के लिए भी कहा। डॉ. खरे ने कहा कि दो फॉगिंग मशीन समालखा क्षेत्र के लिए एसडीएम समालखा को दी जाएंगी।