{"_id":"5cc0b80cbdec22146555ad78","slug":"111556133900-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू पदाधिकारियों ने अनाज मंडियों का दौरा करके जानी किसानों की समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू पदाधिकारियों ने अनाज मंडियों का दौरा करके जानी किसानों की समस्याएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने जिला अध्यक्ष सुरेश दहिया के नेतृत्व में बुधवार को पानीपत व बाबरपुर अनाज मंडियों का दौरा किया। इस मौके पर किसानों ने यूनियन पदाधिकारियों को बताया कि गेहूं की पेमेंट, गेहूं के कट्टों की लिफ्टिंग नहीं होने पर गेहूं डालने की मंडी में जगह कम होना और बारदाने की समस्या विशेष रूप से सामने आ रही है। वहीं कई किसानों ने बताया कि बारदाना ना होने से पिछले दो दिन से उनका गेहूं की ढेरियां का तोल नहीं हो पाया है। किसान यूनियन पदाधिकारियों ने अनाज मंडी में आढ़तियों व किसानों की मौजूदगी में गेहूं का तोल भी चेक किया। वहीं पानीपत अनाज मंडी में गेहूं की पेमेंट पर मार्केट कमेटी के सचिव नरेश मान ने बताया कि ज्यादातर आढ़तियों की पेमेंट कर दी गई है और कुछ आढ़तियों के आईएफएससी कोड सही ना होने पर पेमेंट नहीं हो पाई थी, उसे ठीक कर लिया गया है और जल्द ही पेमेंट हो जाएगी। वहीं बारदाना की समस्या पर आढ़तियों ने बताया कि वैसे तो वेयर हाउस के बारदाने की भी कमी है पर हैफेड का बारदाना की वजह से तो बहुत ज्यादा परेशानी हो रही है। इस बारे में हैफेड के जिला प्रबंधक सतनरायण भारद्वाज ने बताया कि उन्होंने कुछ बारदाना करनाल से एरेंज किया है और बारदाना का रेलवे से रैक आने वाला है और उसके उपरांत बारदाने की सारी समस्या समाप्त हो जाएगी। उसके उपरांत यूनियन पदाधिकारियों ने बाबरपुर अनाज मंडी का दौरा किया और वहां पर भी आढ़तियों व किसानों ने बारदाना की समस्या बतलाई। वहीं कई आढ़तियों ने बताया कि वे 23 अप्रैल को वेयर हाउस के पानीपत स्थित गोदाम से स्वयं गाड़ी का किराया देकर बारदाना लेकर आए हैं। जबकि अनाज मंडी में बारदाना पहुंचाने की जिम्मेदारी खुद खरीद एजेंसी की होती है। इस मौके पर किसान यूनियन के जिला प्रधान सुरेश दहिया ने कहा कि यदि जल्द ही पानीपत की अनाज मंडियों में किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो किसान यूनियन द्वारा पानीपत अनाज मंडी में ही धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस अवसर भाकियू के जिला महासचिव प्रेम सिंह देशवाल, कामरेड भीम सिंह, रामस्वरूप आदि मौजूद रहे।
मनोहर सरकार ने किसानों की मांगे नहीं मानी तो करेंगे मुख्यमंत्री का घेराव
इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए जिला प्रधान सुरेश दहिया ने बताया कि किसान यूनियन पदाधिकारियों व मुख्यमंत्री की परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार व भाजपा जिला अध्यक्ष प्रमोद विज की मौजूदगी में 7 अप्रैल को इसराना में विजय संकल्प रैली से पहले एनसी कालेज में बातचीत हुई थी। जिसमें मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड के शुगर मिल में हरियाणा प्रदेश के किसानों की करीब 36 करोड़ की पेमेंट बारे वहां के मुख्यमंत्री से बात करना, किसानो को दिए जाने वाले ट्यूबवेल कनेक्शनों पर लगाई गई शर्तें हटाना, अप्रैल 2017 व अप्रैल 2018 में पानीपत में किसानों को गेहूं की जली फसल का मुआवजा देने, हांसी बुटाना नहर टूटने से किसानों को मुआवजा देने, बिजली के मीटर बाहर निकालते वक्त जिन किसानों पर विरोध करने पर केस दर्ज किए थे, उन्हें वापस लेने आदि मामलों पर मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया था पर आज तक कोई भी मांग पूरी नहीं की है। दहिया ने बताया कि पानीपत शुगर मिल की तरफ अभी भी किसानों की करीब 30 करोड़ रुपये पेमेंट बकाया है। सुरेश दहिया ने कहा कि मुख्यमंत्री अपने वादे पर खरा नहीं उतरे, जिससे पानीपत जिला के किसानों में रोष है। वहीं सुरेश दहिया ने कहा कि यदि बहुत जल्द ही मुख्यमंत्री ने किसानों की मांगों का समाधान नहीं किया तो मुख्यमंत्री का पानीपत आने पर किसान यूनियन द्वारा घेराव किया जाएगा।