फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   थर्मल पावर प्लांट से राखी झील पर जाने वाली पानी व राखी की पाइप लाइन फटी, पास में मुख्य असंध रोड व खेतों में भरा पानी

थर्मल पावर प्लांट से राखी झील पर जाने वाली पानी व राखी की पाइप लाइन फटी, पास में मुख्य असंध रोड व खेतों में भरा पानी

Fri, 15 Feb 2019 12:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
थर्मल पावर प्लांट से राखी झील पर जाने वाली पानी व राखी की पाइप लाइन फटी, पास में  मुख्य असंध रोड व खेतों में भरा पानी
थर्मल पावर प्लांट से राखी झील पर जाने वाली पानी व राखी की पाइप लाइन फटी, पास में मुख्य असंध रोड व खेतों में भरा पानी
विज्ञापन

थर्मल। थर्मल बाईपास के पास थर्मल पावर प्लांट की यूनिट न 7 व 8 से गांव सुताना के पास बनी थर्मल की राखी झील पर जाने वाली पानी व राखी की पाइप फट गई। जिसके कारण पानी का तेज प्रेशर मुख्य असंध रोड व दुकानों तक पहुंच गया और साथ में लगते गेहूं के खेतों में भी पानी भर गया। इसी दौरान वहां से गुजर रहे वाहनों की भी दोनों साइड लाइन लग गई। इस दौरान वहां से गुजर रहा एक बाइक सवार सड़क पर फिसलने से गिरकर घायल हो गया। घायल की पड़ी हुई मोटरसाइकिल को पीछे से आ रही कार ने टक्कर मारी। दुकानदारों ने दौड़कर बाइक सवार को उठाया व नजदीक के एक क्लीनिक में ही उसका उपचार भी करवाया। घटना के दौरान मौके पर मौजूद मीडिया कर्मियों ने थर्मल प्रशासन से संपर्क साधने की कोशिश की तो उक्त विभाग के एक्सईएन विजेंद्र ने मामले से अनभिज्ञता दिखाते हुए बिना कुछ बताए ही अपना मोबाइल बंद कर लिया और मौके पर ना ही कोई कर्मचारी पहुंचा और ना ही अधिकारी पहुंचा। बाद में जब थर्मल के चीफ इंजीनियर सतीश कुमार वधवा से मामले के बारे में जानकारी लेनी चाही तो उन्होंने कहा कि उसके पास भी अभी तक पाइप लाइन फटने की कोई सूचना नहीं है और पानी के प्रेशर को प्लांट से बंद करवा दिया जाएगा। इसके लगभग 20 मिनट बाद पानी का प्रेशर तो कम हो गया, लेकिन इसके बाद भी विभाग के किसी भी कर्मचारी या अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर पाइपलाइन को चेक नहीं किया। वहीं मौके पर पहुंचे गांव सुताना वासी किसान करण सिंह ने बताया कि पाइप लाइन से उनके गेहूं के खेत में अधिक पानी भर गया है। जिसके कारण उनकी फसल खराब होने का खतरा है। लेकिन यहां पर अभी तक भी कोई कर्मचारी नहीं पहुंचा कि पाइपलाइन को तुरंत प्रभाव से ठीक करके पानी का बहाव बंद किया जा सके। इसके अलावा पानी का बहाव आसपास की दुकानों तक भी पहुंच गया। शुक्रवार को पूरे मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed