फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   डीआरएम के आने पर सफाई का सीन, बाकी दिन नहीं उठता डस्टबिन

डीआरएम के आने पर सफाई का सीन, बाकी दिन नहीं उठता डस्टबिन

Tue, 28 Nov 2017 12:26 AM IST
Updated Tue, 28 Nov 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
डीआरएम के आने पर सफाई का सीन, बाकी दिन नहीं उठता डस्टबिन
डीआरएम के आने पर सफाई का सीन, बाकी दिन नहीं उठता डस्टबिन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। मॉर्डन रेलवे स्टेशन बताए जाने वाले पानीपत रेलवे जंक्शन पर सिर्फ निरीक्षण के समय पर ही सफाई की जाती है, आम दिनों में सफाईकर्मियों द्वारा ठीक ढंग से रेलवे स्टेशन पर सफाई न करने के कारण चारों तरफ कूड़ा पड़ा रहता है।
डीआरएम ने 23 नवंबर को सोनीपत, पानीपत, करनाल व कुरुक्षेत्र स्टेशनों का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने रेलवे अधिकारियों को प्रतिदिन ऐसे ही सफाई करने की हिदायत दी थी। सफाई व्यवस्था पर उन्होंने अधिकारियों से पूछा की निरीक्षण के समय पर ही ऐसी सफाई रहती है या बाकी दिनों में भी रखते हो तो रेलवे अधिकारियों ने कहा कि, ऐसी ही सफाई व्यवस्था रखी जाती हैै। रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म व रेलवे लाइनों के बीच लगे गंदगी के ढेर अधिकारियों के वादे की पोल खोल रहे हैं।
विज्ञापन

प्लेटफार्म नंबर एक से हटाईं थी रेहड़ियां, फिर से लगीं
वीरवार को डीआरएम ने निरीक्षण के समय प्लेटफार्म नंबर एक पर लगी सभी रेहड़ियों को हटा दिया गया था। लेकिन जैसे ही डीआरएम स्पेशल ट्रेन से करनाल के लिए रवाना हुए उसके करीब आधे घंटे के बाद ही रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म एक से हटाई गई रेहड़ियों को फिर से लगा दिया गया, मगर किसी ने ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सफाई कर्मियों को ठेकेदार देता है मात्र पांच हजार
रेलवे स्टेशन पानीपत में तैनात सफाई कर्मियों ने बताया कि वे ठेकेदार के साथ काम करते हैं। ठेकेदार प्रतिमाह के उन्हें मात्र पांच हजार रुपये देता है। जिससे उनके घर का खर्च चलना भी मुश्किल हो गया है। वहीं कर्मियों ने बताया कि ठेकेदार ये भी रुपये कभी पांच सौ तो कभी हजार कर के देता है। वहीं ठेकेदार उनसे 12 घंटे की ड्यूटी दिलवाता है।
बच्चों के भरोसे सफाई व्यवस्था
नई सोच फाउंडेशन के द्वारा दो अक्तूबर 2017 से आदर्श पानीपत अभियान के अंतर्गत सफाई अभियान का शुभारंभ किया गया था। जिसमें प्रत्येक रविवार को पानीपत रेलवे स्टेशन के पांचों प्लेटफार्मों की सफाई करना था। जिसमें संस्था के अंतर्गत स्टडी करने वाले करीब 90 बच्चे इस सफाई अभियान में भाग लेकर सफाई करते हैं। बावजूद इसके भी रेलवे स्टेशन पर सफाई व्यवस्था बहुत अधिक खराब है। वहीं रेलवे अधिकारियों का कहना है कि जब से रेलवे ने विभाग से सफाई कर्मी हटाए और ठेके पर सफाई व्यवस्था को दिया है, तब से पानीपत रेलवे स्टेशन की सफाई व्यवस्था की दयनीय स्थिति है।

रेलवे स्टेशन पर सफाई व्यवस्था को ठीक रखने के लिए 15 कर्मचारी हैं। कर्मचारियों द्वारा प्रतिदिन सफाई की जाती है। वहीं समय-समय पर रेहड़ी लगाने वालों को कूड़े को डस्टबिन में डालने की हिदायतें दी जाती हैं। वहीं ऐसा न करने पर वेंडरों का चालान भी किया जाता है।
धीरज कपूर, एसएस, रेलवे स्टेशन पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed