{"_id":"61118eeb8ebc3ef4180d20cc","slug":"111-out-of-178-candidates-gave-the-super-100-exam-panipat-news-knl79457916","type":"story","status":"publish","title_hn":"178 में से 111 परीक्षार्थियों ने दी सुपर-100 की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
178 में से 111 परीक्षार्थियों ने दी सुपर-100 की परीक्षा
विज्ञापन
पानीपत। राजकिय मॉडल संस्कृत स्कूल में परिक्षा देते हुए विद्यार्थी।
- फोटो : Panipat
मेधा : राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षा विभाग ने किया परीक्षा का आयोजन
178 में से 111 परीक्षार्थियों ने दी सुपर-100 की परीक्षा
सफल होने वालों को नीट और जेईई मेन्स की प्रवेश परीक्षा के लिए तैयार किया जाएगा
फोटो संख्या- 34- सुपर-100 की परीक्षा देते परीक्षार्थी।
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। शिक्षा विभाग के तत्वावधान में सुपर-100 लेवल वन की परीक्षा का सोमवार को आयोजन किया गया। परीक्षा के लिए जीटी रोड स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल में परीक्षा केंद्र बनाया गया। इस परीक्षा के लिए जिले से 178 विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया था, लेकिन परीक्षा केवल 111 परीक्षार्थियों ने ही दी। 67 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। एक कमरे में 12 से ज्यादा बच्चों को नहीं बिठाया गया। कई बच्चों ने रजिस्ट्रेशन में खामी छोड़ दी थी तो उन्हें भी वापस भेज दिया गया।
सुपर-100 कार्यक्रम के अंतर्गत बैच 2021-23 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 5 जुलाई से 10 जुलाई तक किए गए थे ताकि बच्चों को नीट और जेईई मेन्स की प्रवेश परीक्षा के लिए तैयार किया जा सके। इसके बाद 27 और 28 जुलाई को दो दिन के लिए रजिस्ट्रेशन ओपन किए गए थे। इसमें 10वीं और 11वीं कक्षा में विज्ञान संकाय पढ़ने वाले विद्यार्थी ही भाग ले सकते थे। इस परीक्षा में चयनित बच्चों को प्रवेश परीक्षा के लिए तैयार किया जाएगा। जिला विज्ञान विशेषज्ञ कुलबीर सिंह ने बताया कि सुपर एनडीए कार्यक्रम की परीक्षा मंगलवार को होगी। इसके लिए सिर्फ आठ विद्यार्थियों ने ही रजिस्ट्रेशन कराया है।
शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार परीक्षार्थी सुबह 10 बजे से पहले ही परीक्षा केंद्रों पर पहुंचना शुरू हो गए थे। सभी परीक्षार्थियों को सैनिटाइज करने व रोल नंबर की जांच करने के बाद ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया। परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पहले ही प्रवेश द्वार बंद कर दिया गया था। परीक्षा सुबह 11 बजे शुरू होकर दोपहर 1 बजे समाप्त हुई। परीक्षा देेकर बाहर निकले विद्यार्थियों के चेहरे खिले हुए थे। परीक्षार्थियों ने कहा कि परीक्षा में पूछे गए प्रश्र बेहद आसान थे।
विज्ञापन
वर्जन-
सुपर-100 परीक्षा में सिर्फ 111 विद्यार्थियों ने ही परीक्षा दी है। कोविड-19 गाइड लाइन का पालन करते हुए एक कमरे में सिर्फ 12 बच्चों को ही बैठाया गया। परीक्षा में चयनित विद्यार्थियों को अब नीट, इंजीनियरिंग व अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क कोचिंग दी जाएगी। साथ ही 12वीं कक्षा पूरी होने तक होस्टल में रहने, खाने व पढ़ाई की सुविधा निशुल्क दी जाएगी। - प्रतिमा शर्मा, केंद्र अधीक्षक व स्कूल प्राचार्या, राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल, पानीपत।