फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   11 new corona cases brought mass infection risk

11 नए कोरोना केस आए, सामूहिक संक्रमण का खतरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
11 new corona cases brought mass infection risk
जिले में कोरोना का कहर लगातार जारी है। इसका बड़ा कारण बाजारों, सड़कों और अस्पतालों में लगने वाली भीड़ मुख्य कारण है। जहां सोशल डिस्टेसिंग के नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही है। इसमें प्रशासन की लापरवाही भी सामने आ रही है। जुलाई माह में जो अब तक लगभग 650 केस सामने आए हैं। इसमें से 90 प्रतिशत लोग सामूहिक संक्रमण का शिकार हुए हैं। रविवार को जिले में 11 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें से चार लोगों के परिवार के लोग पहले ही कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। इन सभी को स्वास्थ्य केंद्रों में आइसोलेट कर दिया गया है। इनके संपर्क में आने वाले लोगों को ट्रेस किया जा रहा है। अब जिले में कोरोना के रोगियों की संख्या 911 हो चुकी है। 461 लोग कोरोना को हराकर घर लौट चुके हैं। अब जिले में एक्टिव केस 438 हो गए हैं। रविवार को 13 लोग कोरोना को हराकर घर लौटे हैं।
विज्ञापन

हर 100 सैंपल में पांच मिल रहे कोरोना रोगी
पानीपत में अब हर 100 सैंपल में पांच कोरोना पॉजिटिव मिल रहे हैं। हर रोज औसतन 13 लोग कोरोना को हराकर घर लौट रहे हैं। अनलॉक होने के बाद जिले में कोरोना के 844 मामले सामने आ चुके हैं। पिछले 20 दिन से हर रोज औसतन 38 मामले सामने आ रहे हैं। जिले में अब कोरोना के 844 मामले सामने आ चुके हैं। 461 लोग कोरोना को हराकर घर लौट चुके हैं। जिले में अब कोरोना के 438 केस एक्टिव हो गए हैं। जबकि एक युवती समेत 11 लोग अब तक कोरोना से जंग हार चुके हैं। रविवार को लोग कोरोना को 14 लोग हराकर अपने घर लौटे हैं।
विज्ञापन

ये मिले नए मरीज-
रविवार को जिला में 11 केस पॉजिटिव मिले हैं और 13 केस डिस्चार्ज किये गए हैं। पॉजिटिव केसों में रिफाइनरी टाउनशिप से 1,सेक्टर 12 से 1,रिफाइनरी रोड से 1,मॉडल टाउन से 3,बड़ौली से 1,रामनगर से 1,भाटिया कॉलोनी से 1,सुखदेव नगर से 1 और जावा कॉलोनी से 1 की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

14 डिस्चार्ज किए गए हैं- डॉ. वर्मा
सिविल सर्जन डॉ. संतलाल वर्मा ने बताया कि जिला में कोविड-19 के कुल 17068 सैंपल अभी तक लिए गए हैं जिनमें से 15363 की रिपोर्ट नेगटिव प्राप्त हुई है। रविवार को भी इनमे से 336 सैंपल भेजे गए हैं। रविवार को 109 रिपोर्ट नेगेटिव आई हैं। 795 सैंपल का परिणाम अभी प्राप्त नहीं हुआ है। इस तरह पानीपत में अब तक कुल 910 केसों में 438 केस एक्टिव हो गए हैं, 461 केस रिकवर हो चुके हैं और अब तक 11 मौतें हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed