फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   101 swings will be installed in state level Teej festival

Panipat News: प्रदेश स्तरीय तीज महोत्सव में लगाए जाएंगे 101 झूले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Aug 2023 02:28 AM IST
विज्ञापन
101 swings will be installed in state level Teej festival
पानीपत। तीज पर प्रदेश स्तरीय महोत्सव में पानीपत में 101 झूले लगाए जाएंगे। साथ ही स्वयं सहायता समूह की महिलाएं स्टाल लगाकर उत्पादों की जानकारी देंगी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए बड़ा मंच सजाया जाएगा, जिसमें प्रदेशभर की महिलाएं शामिल होंगी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के ओएसडी पब्लिसिटी गजेंद्र फोगाट, डीसी डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया और एडीसी वीना हुड्डा ने सोमवार को सेक्टर-13-17 स्थित आयोजन स्थल का मौका मुआयना किया। उनके साथ एचएसएलआरएम की सीईओ डॉ. अमरिंदर कौर, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विवेक चौधरी, नगराधीश राजेश सोनी व डीएसपी सुरेश सैनी सहित विभिन्न संबंधित अधिकारी साथ रहे।
विज्ञापन

उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र दहिया ने कहा कि तीज महोत्सव को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। यह त्योहार महिलाओं को समर्पित रहेगा। इसके अंतर्गत सेक्टर 13-17 में करीब 101 झूले लगाए जाएंगे। यहां स्वयं सहायता समूहों द्वारा बनाए गए उत्पादों की बिक्री की जाएगी। मेला परिसर में करीब 100 स्टॉल लगाए जाएंगे। स्वयं सहायता समूह की करीब 20 हजार महिलाएं तीज महोत्सव में भाग ले रही हैं। अन्य जिलों से भी महिलाएं पहुंचेंगी। कार्यक्रम स्थल पर महिलाओं के लिए फूड कोर्ट भी बनाया जाएगा। यही नहीं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए 50 गुना 40 फीट का मंच तैयार किया जाएगा। अति विशिष्ट व्यक्तियों के लिए अलग मंच की व्यवस्था रहेगी। यहां सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग और आयुष विभाग महिलाओं के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर लगाएगा। तीज का माहौल बनाने के लिए झूलों के साथ-साथ महिलाएं हरियाणवी वेशभूषा में भी नजर आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त ने इससे पूर्व तीज महोत्सव को लेकर जिला सचिवालय के सभागार में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों के साथ हर विषय पर विस्तार के साथ बातचीत की। उन्होंने अधिकारियों को समारोह की तैयारी करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed