फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   100 crore loss due to new tender: Dushyant Bhatt

नए टेंडर से होगा 100 करोड़ का नुकसान : दुष्यंत भट्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 01:35 AM IST
विज्ञापन
100 crore loss due to new tender: Dushyant Bhatt
पानीपत। पत्रकार वार्ता कर जानकारी देते हुए सीनियर डिप्टी मेयर दुष्यंत भट्ट। - फोटो : Panipat
पानीपत। शहर की सफाई पर विवाद बढ़ता जा रहा है। दो जोन में 3.52 करोड़ प्रति माह की लागत के टेंडर से नगर निगम को पांच वर्ष 100 करोड़ से अधिक का नुकसान होगा। वरिष्ठ उपमहापौर दुष्यंत भट्ट ने सफाई के टेंडर पर सवाल उठाते हुए कहा कि वह इसे रद कराएंगे। उन्होंने कहा कि जब सरकार 1.60 करोड़ की मंजूरी दी और दूसरे ठेकेदार भी इसी कीमत पर सफाई करने को तैयार हैं तो 3.52 करोड़ रुपये खर्च क्यों किया जाए।
विज्ञापन

वरिष्ठ उपमहापौर ने वीरवार को पालिका बाजार निगम कार्यालय में प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी शहर की छह सड़कों के लिए लगाए गए टेंडर में निगम को करीब 40 करोड़ का नुकसान हो चुका है, जिससे रद कराया गया था। अब इस टेंडर को भी रद कराया जाएगा। उन्होंने आरोप लगा कि रोड स्वीपिंग के टेंडर लेने वाले ठेकेदार और दो जोन में सफाई का टेंडर लेने वाले ठेकेदार में संबंध हैं। शहर को लूटने नहीं दिया जाएगा। इस टेंडर प्रक्रिया में भ्रष्टाचार छिपा है।
विज्ञापन

भाजपा संगठन को सौंपी रिपोर्ट
वरिष्ठ उपमहापौर दुष्यंत भट्ट ने बताया कि उन्होंने दो दिन तक टेंडर की प्रक्रिया और शहर में चल रही गतिविधियों का गहनता से अध्ययन किया। इसके बाद बनाई गई रिपोर्ट भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष संगठन को सौंप दी गई। इस टेंडर को रद कराया जाएगा। इनमें निगम अधिकारियों के साथ ही कुछ जनप्रतिनिधियों की संलिप्तता भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह होगा 100 करोड़ का नुकसान
वरिष्ठ उप महापौर ने कहा कि सरकार ने शहर की सफाई के लिए 1.60 करोड़ रुपये का मासिक बजट प्रस्तावित किया था। इसी बजट में दूसरी एजेंसियां तक शहर की सफाई करने के लिए तैयार हैं। शर्तें लगाकर इन एजेंसियों को जानबूझकर बाहर कर दिया गया। दोगुने से अधिक कीमत पर लगे टेंडर से निगम को प्रति माह दो करोड़, एक वर्ष में 24 और पांच वर्ष 100 करोड़ से अधिक का नुकसान होगा।
पहले ऐसे हो चुका है 40 करोड़ का नुकसान
उन्होंने बताया कि छह रोड की सफाई के लिए निगम हर माह करीब एक करोड़ रुपये खर्च करता आया है। इनमें से तीन रोड तो निर्माणाधीन हैं। जीटी रोड की सफाई का काम एलएंडटी के पास है, बावजूद इसके सिर्फ दो सड़कों की सफाई के लिए एक करोड़ रुपये महीना दिया जाता रहा।

हैरानी की बात ये है कि निगम सदन में प्रस्ताव पास करने के छह महीने बाद तक इसे बढ़ाया जाता रहा और कोई इसके खिलाफ बोलने को तैयार नहीं हुआ। साढ़े तीन साल तक चले इस टेंडर में एक करोड़ रुपये महीना के हिसाब से निगम को करीब 40 करोड़ का नुकसान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed