{"_id":"65b19ab1d2c3b40af10de904","slug":"10-years-imprisonment-for-man-accused-of-kidnapping-teenage-girl-panipat-news-c-244-1-pnp1004-12655-2024-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: अबकी बार वार्डवार स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर बनाएगा निगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: अबकी बार वार्डवार स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर बनाएगा निगम
विज्ञापन
पानीपत। शहर को स्वच्छ रखने और लोगों को स्वच्छता बारे जागरूक करने समेत निगम की आईईसी गतिविधियों को लेकर नगर निगम अबकी बार वार्डवार स्वच्छता के ब्रांड एंबेसडर बनाने जा रहा है। जिसमें सभी 26 वार्डों से एक एक समाजसेवी या स्वयं सेवक को उनके ही संबंधित वार्ड की सफाई की जिम्मेदारी दी जाएगी। स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर बनने वाले लोगों को अपने वार्ड में सफाई की मॉनिटरिंग करनी होगी।
सफाई कर्मचारियों से वार्ड में सफाई और कूड़ा उठवाना होगा। स्वच्छ सर्वेक्षण से लेकर सफाई के लिए लोगों को जागरूक करना होगा। निगम की ओर से सफाई को लेकर आयोजित की जाने वाली आईईसी गतिविधियां यानी इंफॉरमेशन एजुकेशन और कम्युनिकेशन में निगम का सहयोग भी करना होगा। इससे पहले नगर निगम स्वच्छ सर्वेक्षण के दौरान शहर में एक ही ब्रांड एंबेसडर बनाता था। पिछली बार निगम ने दो को ब्रांड एंबेसडर बनाया था। अबकी बार स्वच्छता को लेकर हर वार्ड से एक को ब्रांड एंबेसडर के खिताब से नवाजा जाएगा। जिससे शहरवासी स्वच्छता पर जागरूक हों और निगम को स्वच्छ सर्वेक्षण में बेहतर अंक मिल सकें।
बॉक्स
लोगों को ये देनी होगी जानकारी:
निगम की ओर से चयनित ब्रांड एंबेसडर को निगम की ओर से कूड़ा पृथक्करण, निस्तरण, रिसाइकिल आदि की पूरी जानकारी और ट्रेनिंग दी जाएगी। जिसके बाद इन ब्रांड एंबेसडर्स को गीला कूड़ा सूखा अलग करने के कारण और लाभ, कूड़े से दूसरी चीजें बनाना, सफाई के महत्व पर लोगों को जागरूक करना होगा।
विज्ञापन
बॉक्स
बेहतर काम करने वालों को करेंगे सम्मानित
निगम अधिकारियों ने बताया कि जो भी ब्रांड एंबेसडर अपने वार्ड में अच्छा काम करेगा। उसकी कार्यप्रणाली से लेकर वार्ड की सफाई का निगम अधिकारी दौरा करेंगे। सभी का रिकार्ड लेने के बाद अच्छा और बेहतरीन काम करने वालों को निगम की ओर से सम्मानित भी किया जाएगा। ये सम्मान पत्र निगम हर माह या हर तिमाही पर भी दे सकता है।
इच्छुक करे संपर्क:
नगर निगम अधिकारियों ने कहा कि अपने वार्ड का ब्रांड एंबेसडर बनने के लिए वार्ड से कोई भी नागरिक निगम की सफाई शाखा से संपर्क कर सकता है। उसकी जानकारी निगम आयुक्त तक को दी जाएगी। जिसके बाद उसके आवेदन पर विचार विमर्श कर उसे ब्रांड एंबेसडर बनाया जा सकता है।
वर्जन:
शहर होगा स्वच्छ, लोग होंगे जागरूक: निगम
ऐसा पहली बार हो रहा है कि निगम ने शहर के 26 वार्डों से एक एक ब्रांड एंबेसडर बनाने का फैसला किया है। इससे शहर साफ सुथरा भी रहेगा और शहर के लोग सफाई के प्रति जागरूक भी होंगे। इसके लिए शहर के इच्छुक लोगों से आवेदन भी मांगे गए हैँ। अच्छा काम करने वालों को सम्मानित भी किया जाएगा।
गुरमीत सिंह, सफाई निरीक्षक, नगर निगम।