{"_id":"6982629701a458478103d564","slug":"10-samples-were-collected-from-seed-shops-and-sent-for-testing-panipat-news-c-244-1-pnp1001-151650-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: बीज दुकानों से 10 नमूने लेकर जांच के लिए भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: बीज दुकानों से 10 नमूने लेकर जांच के लिए भेजे
विज्ञापन
दुकान पर खाद व बीज की जांच करते जिला उद्यान अधिकारी एवं सीड इंस्पेक्टर डॉ. संदीप नागर। स्रोत :
पानीपत। जिला उद्यान अधिकारी एवं सीड इंस्पेक्टर डॉ. संदीप नागर ने सनौली रोड और सनौली खुर्द स्थित सब्जी के बीज की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने दुकानों से बीज के 10 नमूने लेकर जांच के लिए भेजे, साथ ही दुकानदारों को स्टॉक रजिस्टर न रखने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।
जिला उद्यान अधिकारी डॉ. संदीप नागर ने दुकानों में उपलब्ध सब्जी बीजों की जांच की, इस दौरान उन्होंने यह भी देखा कि कहीं एक्सपायरी बीज की बिक्री तो नहीं की जा रही है, साथ ही दुकानों के स्टॉक रजिस्टर की भी जांच की। कई दुकानों पर स्टॉक रजिस्टर पूरी तरह से तैयार किया नहीं मिला। उन्होंने संबंधित दुकानदारों को स्टॉक रजिस्टर तैयार कर उन्हें नियमित रूप बनाने के आदेश दिए, इसके साथ बीज के 10 नमूने लेकर जांच के लिए भेजे, इनमें मूली, पालक व मटर सहित अन्य सब्जियों के बीज शामिल हैं। इनकी सिरसा स्थित प्रयोगशाला में जांच कराई जाएगी।
डॉ. संदीप नागर ने कहा कि यदि जांच रिपोर्ट में किसी भी बीज की गुणवत्ता सही नहीं मिली तो संबंधित कंपनी और डीलर के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि कोई भी दुकानदार या डीलर एक्सपायरी बीज बेचता पाया गया तो उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो