फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   10 patients found infected with jaundice in Barada

Panipat News: बराड़ा में 10 मरीज में मिले पीलिया संक्रमित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
10 patients found infected with jaundice in Barada
बराड़ा में पीलिया से पीडि़त लोगों का हालचाल जानने पहुंचे नपा चेयरमैन रजत मलिक। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बराड़ा। क्षेत्र में पीलिया के मरीज लगातार बढ़ते जा रहे हैं, हालांकि अभी इसका सही आंकड़ा लगाने में स्वास्थ्य विभाग भी सफल नहीं हो पा रहा, क्योंकि ज्यादातर मरीज निजी क्लीनिक में अपना उपचार करवा रहे हैं। बीते शनिवार को स्वास्थ्य विभाग ने 24 मरीजों से सैंपल जांच के लिए लिए थे जिसमें बुधवार को 10 मरीजों में पीलिया पाया गया है। इनमें बराड़ा गांव की आनिया (14), कीर्ति (9), नैतिक (15), कंबास गांव की अवनी शर्मा (10), हरगोबिंदपुरा के मंदीप (19), मौजगढ़ की मन्नत (13), हर्ष (8) , मयंक (12), रावण कॉलोनी से तनीष (16), निशा (8) की रिपोर्ट पॉजीटिव पाई गई है।

स्वास्थ्य विभाग ने टीमें लगाकर शुरू कराई जांच : एएसएमओ डॉ. बीरबल सिंह के अनुसार इसके लिए विभिन्न क्षेत्रों में विभाग की टीम भेजी जा रही हैं और टेस्ट के लिए नमूने लेकर मरीजों को दवाइयां वितरित की जा रही हैं। अस्पताल में पीलिया से पीड़ित रोजाना 5-6 मरीज आ रहे हैं। वीरवार को भी कुछ मरीजों के नमूने जांच के लिए लैब में भेजे जाएंगे। उन्होंने बताया कि यह बीमारी दूषित पानी पीने और सड़ी गली चीजों के खाने से होती है। वहीं क्षेत्र में दवाओं को वितरित कराया जा रहा है जिससे यह बीमारी आगे न फैले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed