{"_id":"6834dfc2bc12a0a05e006a94","slug":"10-buses-can-be-charged-simultaneously-panipat-news-c-244-1-pnp1001-137653-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: एक साथ 10 बसों को किया जा सकता है चार्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: एक साथ 10 बसों को किया जा सकता है चार्ज
विज्ञापन
पानीपत। ई-बसों के लिए पुराने बस स्टैंड पर बनाए चार्जिंग स्टेशन का ट्रायल पूरा हो गया है। इसे अब अगले महीने शुरू किया जा सकता है। इससे रोडवेज बेड़े में शामिल होने वाली 45 ई-बसों का रास्ता भी साफ हो गया है।
जानकारी के अनुसार पुराना बस स्टैंड पर ई-बसों के लिए करीब साढ़े करोड़ की लागत से चार्जिंग स्टेशन बनाया जा रहा है। यहां एक समय में दस बसों के लिए चार्जिंग प्वाइंट बनाए गए हैं। रोडवेज अधिकारियों की देखरेख में कंपनी ने चार्जिंग स्टेशन का ट्रायल लिया।
यहां एक बस को चार्ज कर देखा गया। करीब एक घंटे में बस को चार्ज कर दिया। अधिकारियों ने इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को दी है। इसके साथ कंपनी ने संबंधित ठेकेदार को निर्माण कार्य जल्द पूरा करने के आदेश दिए हैं। ठेकेदार ने अधिकतर काम पूरा करने का दावा किया है और बाकी काम को जल्द पूरना करने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
परिवहन मंत्री अनिल विज ने विधानसभा सत्र में एक प्रश्न का उत्तर देते हुए जून के अंत या जुलाई के प्रथम सप्ताह में ई-चार्जिंग स्टेशन शुरू करने की बात कही थी। पांच ई-बस रोडवेज बेड़े में शामिल हैं। इन बसों को नए बस स्टैंड से जीटी रोड टोल प्लाजा के बीच सिटी सर्विस में चलाया जा रहा है। ब्यूरो