फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Youth sentenced to one year in check bounce case

Panchkula News: चेक बाउंस में युवक को एक साल की सजा

Sat, 25 Jan 2025 01:32 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Youth sentenced to one year in check bounce case
पंचकूला। चेक बाउंस मामले में जिला अदालत ने एक युवक को दोषी करार देकर एक साल की सजा सुनाई है। इसके साथ ही चेक की रकम दोगुना कीमत के साथ लौटाने का आदेश दिया है। दोषी की पहचान विक्की सिंगला निवासी सेक्टर-18 के रूप में हुई है। हरियाणा स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक सेक्टर-11 ब्रांच के जूनियर अकाउंटेंट लोक मनी ने विक्की सिंगला के खिलाफ जिला अदालत में चेक बाउंस का केस फाइल किया था।
विज्ञापन

लोक मनी ने अदालत में दायर की शिकायत में बताया था कि दोषी ने बैंक से छह लाख रुपये का कार लोन लिया था। दोषी ने समय पर लोन की ईएमआई नहीं भरी और किस्तें बाउंस होती गईं। बैंक ने दोषी को लोन का भुगतान करने के लिए कहा था। दोषी ने बैंक को 11 अप्रैल 2018 को 5 लाख 78 हजार 370 रुपये का हारको बैंक चेक दिया था। बैंक ने जब चेक को हरको बैंक में लगाया तो वह फंड्स की कमी के चलते बाउंस हो गया। इसके बाद बैंक ने दोषी को लीगल नोटिस भेजने के बाद जिला अदालत में चेक बाउंस का केस फाइल किया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed