फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   New appointments in Shiromani Akali Dal, Chandigarh; Satnam Bains and Sohan Singh appointed Senior Vice Presidents.

Panchkula News: शिरोमणि अकाली दल चंडीगढ़ में नई नियुक्तियां, सतनाम बैंस और सोहन सिंह सीनियर उपाध्यक्ष बने

Sat, 26 Sep 2026 02:17 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
New appointments in Shiromani Akali Dal, Chandigarh; Satnam Bains and Sohan Singh appointed Senior Vice Presidents.
चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल चंडीगढ़ ने संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से नई नियुक्तियां की हैं। पार्टी कार्यालय में हुई बैठक में सतनाम सिंह बैंस और सोहन सिंह को सीनियर उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

इसके साथ ही कश्मीर सिंह बिल्लां सनौर को चंडीगढ़ का तीसरी बार उपाध्यक्ष बनाया गया है। ये नियुक्तियां जत्थेदार और पूर्व विधायक गुलजार सिंह रणीके और शिरोमणि अकाली दल चंडीगढ़ के प्रधान सुरजीत सिंह राजा की अगुवाई में की गईं। पार्टी नेतृत्व ने नवनियुक्त पदाधिकारियों से पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को चंडीगढ़ के हर वार्ड तक पहुंचाने की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन

चंडीगढ़ के प्रधान सुरजीत सिंह राजा ने कहा कि संगठन की मजबूती केवल पदों से नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता से निरंतर संपर्क से आती है। उन्होंने विश्वास जताया कि नई जिम्मेदारी पाने वाले नेता निष्ठा से काम करेंगे। राजा ने कार्यकर्ताओं से एकजुटता बनाए रखने और लोगों की समस्याओं को नेतृत्व तक पहुंचाने का आह्वान किया। सतनाम सिंह बैंस ने कहा कि संगठन को मजबूत करना और पार्टी की विचारधारा जनता तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में काम करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed