फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   A high-level bridge will be constructed over Sukhna Choe near Buddha Garden.

Panchkula News: बुद्धा गार्डन के पास सुखना चो पर बनेगा हाईलेवल ब्रिज

Sat, 26 Sep 2026 02:21 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
A high-level bridge will be constructed over Sukhna Choe near Buddha Garden.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चंडीगढ़। शहर से पंचकूला के मनसा देवी कॉम्प्लेक्स, सकेतड़ी, आईटी पार्क और मनीमाजरा जाने वालों को जल्द नया वैकल्पिक रास्ता मिल सकता है। प्रशासन बुद्धा गार्डन के पास सुखना चो पर हाईलेवल ब्रिज बनाने और सड़क को किशनगढ़-भगवानपुरा की बाहरी तरफ से निकालने की योजना पर काम कर रहा है। इससे चंडीगढ़ से इन क्षेत्रों की दूरी करीब डेढ़ से दो किलोमीटर तक कम हो सकती है।
प्रशासन के इंजीनियरिंग विभाग ने इस रास्ते की फिजिबिलिटी जांच पूरी कर ली है। अब कंसल्टेंट की ओर से सर्वे और तकनीकी अध्ययन किया जा रहा है। प्रस्तावित रास्ते के बीच मछली पालन विभाग के तीन एक्वेरियम आ रहे हैं। इन्हें लेकर विभाग के अधिकारियों से बातचीत चल रही है। खास बात यह है कि सड़क के लिए किशनगढ़-भगवानपुरा की जमीन अधिग्रहण करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन

सर्वे पूरा होने के बाद प्रोजेक्ट की लागत और डिजाइन का एस्टीमेट तैयार किया जाएगा। इसके बाद टेंडर की प्रक्रिया शुरू होगी। प्रशासन के स्तर पर अंतिम मंजूरी के बाद ही नए रूट की औपचारिक घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस योजना के तहत सुखना चो पर किशनगढ़ में बने मौजूदा कॉजवे में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। आम दिनों में लोग इस रास्ते से भी आईटी पार्क और मनीमाजरा की ओर आते-जाते रहेंगे। अधिकारियों के मुताबिक नया रूट तैयार होने से पंचकूला के मनसा देवी कॉम्प्लेक्स और आसपास के सेक्टरों की सुखना लेक क्षेत्र से सीधी कनेक्टिविटी भी बेहतर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed