फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   95 foot 3D Ravana being built in Panchkula All ten heads will be seen rotating

पंचकूला में बन रहा 95 फीट का 3डी रावण: घूमते दिखेंगे दसों सिर, 70 फीट की ऊंचाई पर होगा राम-रावण का महायुद्ध

Sat, 26 Sep 2026 10:16 AM IST
Nivedita कर्मचंद, संवाद, पंचकूला
कर्मचंद, संवाद, पंचकूला Published by: Nivedita Updated Sat, 26 Sep 2026 10:16 AM IST
सार

पंचकूला में रामलीला का मंचन सात अक्तूबर से शुरू होगा। हवा में राम-रावण युद्ध इस बार की विशेष प्रस्तुति होगी। इस बार पूरे दशहरा आयोजन पर करीब 25 लाख रुपये खर्च होंगे।

विज्ञापन
95 foot 3D Ravana being built in Panchkula All ten heads will be seen rotating
पंचकूला में रावण दहन की तैयारियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंचकूला में इस बार दशहरे पर परेड ग्राउंड में 70 फीट हवा में राम-रावण का महायुद्ध देखने को मिलेगा। श्री रामलीला युवा मंच की ओर से पहली बार तैयार किए जा रहे इस विशेष दृश्य में राम और रावण हवा में आमने-सामने नजर आएंगे।
विज्ञापन


इसके साथ 95 फीट ऊंचा थ्री-डी रावण तैयार किया जा रहा है, जिसके दसों सिर घूमते नजर आएंगे। रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतले तैयार करने में करीब 30 कारीगर जुटे हैं। पिछले 50 वर्षों से पुतले बनाने वाले उस्मान कुरैशी की टीम इन्हें अंतिम रूप दे रही है।
विज्ञापन


20 फीट की तलवार थामेगा रावण
रावण के पुतले की ऊंचाई 95 फीट होगी। उसका सिर-मुकुट 35 फीट और छाती 45 फीट की होगी। हाथ में 20 फीट लंबी तलवार और छह फीट की ढाल होगी। मजबूत ढांचा तैयार करने के लिए करीब पांच क्विंटल लोहा और 200 बांस लगाए जाएंगे। वहीं कुंभकरण 65 फीट और मेघनाथ 60 फीट ऊंचे होंगे। दोनों के पुतलों को भी आकर्षक रूप दिया जा रहा है। कुंभकरण का सिर-मुकुट 25 फीट और मेघनाथ का 20 फीट का होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


3500 पटाखों से होगा दहन
तीनों पुतलों में करीब 3500 पटाखे लगाए जाएंगे। इन्हें तैयार करने में करीब पांच लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है। आयोजकों के अनुसार दहन के दौरान आतिशबाजी भी आकर्षण का हिस्सा होगी। श्री रामलीला युवा मंच के प्रधान धर्मपाल शर्मा ने बताया कि इस बार पूरे दशहरा आयोजन पर करीब 25 लाख रुपये खर्च होंगे। रामलीला का मंचन सात अक्तूबर से शुरू होगा। हवा में राम-रावण युद्ध इस बार की विशेष प्रस्तुति होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed