{"_id":"6ab6dea3c5b128a5f00ac8bc","slug":"pu-senate-election-simranjit-singh-secures-victory-with-3374-votes-panchkula-news-c-16-pkl1079-1133166-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयू सीनेट चुनाव : सिमरनजीत सिंह ने 3374 वोटों के साथ दर्ज की जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीयू सीनेट चुनाव : सिमरनजीत सिंह ने 3374 वोटों के साथ दर्ज की जीत
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी में सीनेट चुनाव के तहत ग्रेजुएट कॉन्स्टिट्यूएंसी की मतगणना शुक्रवार को 20 राउंड पूरे होने के बाद रोक दी गई। मतगणना में सिमरनजीत सिंह ढिल्लों ने 3374 वोट हासिल कर जीत दर्ज की है। 20वें राउंड तक उन्हें 3363 वोट मिले थे, जबकि अगले राउंड में 11 वोट जुड़ने के बाद उनका आंकड़ा 3374 पहुंच गया। इसी के साथ उन्हें विजेता घोषित किया गया।
अब शनिवार को सुबह 9:30 बजे से दोबारा काउंटिंग शुरू होगी। शनिवार को कुछ विजेताओं के नाम स्पष्ट हो पाएंगे।
ग्रेजुएट कॉन्स्टिट्यूएंसी में 15 सीटों के लिए कुल 51 उम्मीदवार मैदान में थे। इनमें अब तक चार उम्मीदवारों का निर्वाचन हो चुका है। इसके बाद 11 और चुने जाने हैं। सिमरनजीत सिंह ढिल्लों के अलावा मुकेश कुमार अरोड़ा को 3424, संदीप सिंह को 3044 और अशोक गोयल उर्फ अशोक कुमार को 2775 वोट मिले हैं और ये तीनों निर्वाचित घोषित किए जा चुके हैं।
मतगणना के दौरान सबसे कम वोट वाले उम्मीदवारों को एक-एक कर बाहर किया जा रहा है। अब तक
ये उम्मीदवार हुए बाहर : अजय सूद, अमित बत्रा, अमित कुमार, अमृतपाल सिंह, ब्रह्म प्रकाश , गौरव शर्मा, हरविंदर सिंह, हुसन लाल, जयदीप, कंवलजीत सिंह, मनस्वी पतियार, नवप्रीत कौर, निर्भय सिंह, नूरिंदर सिंह सिद्धू, परवीन कौर, प्रतिभा खोसला, राजीव कुमार, डॉ. रिमलजोत सिंह, उमा कांत मेहता, सतीश कुमार और विमल कुमार सेतिया।