{"_id":"5dcb1a878ebc3e5b4754fe4d","slug":"youth-missing-from-mohali-after-four-days-body-found-in-sukhana-lake-panchkula-news-pkl356640251","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ः सुखना लेक में मिला चार दिन से मोहाली से लापता युवक का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ः सुखना लेक में मिला चार दिन से मोहाली से लापता युवक का शव, हत्या की आशंका
Wed, 13 Nov 2019 11:30 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2019 11:30 AM IST
विज्ञापन
युवक का शव बरामद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली में अपने दोस्तों के साथ शराब पीने के बाद लापता युवक का शव मंगलवार दोपहर सुखना लेक में मिला। युवक के मोबाइल की लोकेशन एक दिन पहले ही लेक पार्किंग में थी। परिजनों को वहां से सिर्फ बाइक, मोबाइल और उसका पर्स मिला है। मृतक की पहचान मोहाली के मटौर निवासी आकाश उर्फ काकू (22) के रूप में हुई है। पुलिस की जांच में मृतक के परिजनों ने मोहाली के फेज-8 थाने में आकाश की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। सेक्टर-3 थाना पुलिस मोहाली पुलिस से संपर्क कर मामले की जांच में जुट गई है।
घटना मंगलवार दोपहर करीब 12.45 बजे की है। सुखना पर घूमने आए लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि लेक में किसी शख्स का शव पानी में उतराया हुआ है। इस सूचना पर सेक्टर-3 थाना प्रभारी जसपाल सिंह अपने टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल वाले एरिया को सील कर दिया। इसके बाद पुलिस टीम ने शव को पानी से किसी तरह बाहर निकालकर शव को जीएमएसएच-16 के मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि युवक का नाम आकाश है और वह पिछले चार दिनों से मोहाली से लापता है।
सुखना के पास दो दिनों से चक्कर काट रहा है परिवार
आकाश के भाई सचिन ने बताया कि भाई के लापता होने के पर इसकी शिकायत मोहाली पुलिस से की गई थी। इसके बाद बीते सोमवार को आकाश के मोबाइल की लोकेशन सुखना की पार्किंग में मिली। परिवार फौरन यहां पहुंचा तो उसकी बाइक नंबर (पीबी64एएम 5405) पार्किंग में खड़ी थी। बाइक में मोबाइल और उसका पर्स रखा था। आकाश वहां नहीं था। पिछले दो दिनों से परिवार सुखना के आसपास के एरिया में आकाश को तलाश रहा है, लेकिन उसका कुछ नहीं पता चल सका था।

चेहरा खून से लथपथ
पुलिस टीम ने आकाश के शव को पानी से बाहर निकाला। इस दौरान आकाश के चेहरे पर खून जमा हुआ था। देखने से लग रहा था जैसे किसी ने उसके ऊपर कातिलाना हमला किया हो या उसका चेहरा किसी भारी पत्थर से टकराया हो। पुलिस मौत के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मामला साफ हो सकेगा। आकाश ने जिन दोस्तों के साथ शराब पी हुई थी पुलिस उनसे भी पूछताछ करेगी ताकि यह पता चल सके कि आकाश सुखना तक कैसे पहुंचा।
9 नवंबर को बाइक समेत लापता हुआ था आकाश
परिजनों के अनुसार, आकाश दो भाई बहनों में सबसे छोटा था। वह मोहाली के एक प्राइवेट अस्पताल में नौकरी करता था। बीते 9 नवंबर को उसका परिवार रिश्तेदार के घर गया था। बहन घर पर अकेली थी। आकाश काम से छुट्टी के बाद रात करीब 9.30 बजे मार्केट से सामान लेकर बाइक से घर आने वाला था पर आया नहीं।
इसके बाद उसकी तलाश शुरू की गई। वह कहीं भी नहीं मिला। अस्पताल पहुंचकर पता लगा कि आकाश ने दोस्तों के साथ मिलकर शराब पी और वहां से यह कहकर निकल गया कि वह घर जा रहा है। काफी तलाश के बाद जब वह नहीं मिला तो मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
सुखना पर कब-कब मिले शव
1. फरवरी 2016 में सुखना में मिला शव
2. जुलाई 2019 को सुखना में मिला शव
3. मई 2019 में 17 वर्षीय छात्र ने सुखना में कूदकर दी जान
4. मई 2018 में 30 वर्षीय व्यक्ति की सुखना में मिली लाश
5. अगस्त 2019 बहलाना गांव से लापता महिला का मिला शव