फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   You've written the ground dead person alive

मर चुके व्यक्ति को जिंदा दिखा लिखा ली जमीन

Fri, 27 Sep 2013 01:39 AM IST
अमर उजाला, पंचकूला
अमर उजाला, पंचकूला Updated Fri, 27 Sep 2013 01:39 AM IST
विज्ञापन
मर चुके जमीन के मालिक की जगह फर्जी मालिक को तहसील में पेश कर जमीन की रजिस्टरी करा ली। इस धोखे का पता जब जमीन मालिक के बेटे को लगा, तो उसने पुलिस में शिकायत दी।
विज्ञापन


जांच के बाद अब कालका थाने में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल, गिरफ्तारी नहीं हुई है।

 पुलिस ने बद्दी निवासी करमचंद की शिकायत पर कालका निवासी जोगिंद्र कुमार, लंबरदार कृष्ण कुमार, राम प्रताप व नाडा निवासी चरण सिंह के खिलाफ नकली दस्तावेजों के दम पर प्रॉपर्टी नाम कराने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन



करम चंद की शिकायत के मुताबिक, उसकी कालका के गांव रामपुर में सात बीघे जमीन है, जो उसके पिता राम स्वरूप के नाम पर है। पिछले दिनों उसे पता चला कि उसकी जमीन पर कोई और काम कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इसकी शिकायत उसने पुलिस को दी और अपने स्तर पर भी जांच कराई तो पता चला कि जमीन की रजिस्टरी कालका तहसील में जोगिंद्र व अन्य के नाम हो गई है।

यह बात सामने आने पर आश्चर्य हुआ कि उसके पिता की जमीन किसी और के नाम कैसे हो सकती है? इस धोखे के बारे में पुलिस में शिकायत दी गई।

पुलिस को जांच में पता चला कि रजिस्ट्री जोगिंद्र व दो अन्य के नाम पर हुई है। चूंकि असल मालिक राम स्वरूप की मौत हो चुकी थी, लिहाजा जोगिंद्र ने नाडा निवासी चरण सिंह को नकली राम रूवरूप के तौर पर तहसील में पेश किया और रजिस्ट्री कराई। इस रजिस्ट्री पर लंबरदार कृष्ण व राम प्रताप गवाह बने। कालका थाने में मामला दर्ज हो चुका है। फिलहाल किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।


चंडीमंदिर में दर्ज हुआ था ऐसा ही मामला
गत वर्ष चंडीमंदिर थाने में भी ऐसा ही मामला दर्ज हुआ था। चार लोगों ने मिलकर भानू गांव की जमीन धोखे से अपने नाम करा ली थी, जबकि जमीन के असली मालिकों की मौत हो चुकी थी। इस धोखे का पता जब दिल्ली में रहने वाले मालिकों के बेटों को लगा तो उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। चंडीमंदिर थाने में मामला दर्ज हुआ और आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed