फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   World Class Railway Station: 63 percent work completed, Panchkula side developing rapidly

वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन : 63 फीसदी काम पूरा, पंचकूला साइड तेजी से हो रहा विकास

Wed, 06 Mar 2024 01:26 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
World Class Railway Station: 63 percent work completed, Panchkula side developing rapidly
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन का 63 फीसदी काम पूरा हो चुका है। प्लेटिनम रेटिंग ग्रीन बिल्डिंग और पार्किंग का काम जून के पहले सप्ताह तक पूरा हो जाएगा। चंडीगढ़ की अपेक्षा पंचकूला साइड का विस्तार तेजी से हो रहा है। वर्तमान में इस छोर पर यात्रियों की भीड़ कम है। दोनों तरफ के कामों का आकलन करें तो पंचकूला साइड बिल्डिंग और पार्किंग एरिया का 78 फीसदी काम पूरा हो चुका है। चंडीगढ़ साइड की बिल्डिंग और पार्किंग का 68 फीसदी काम ही अभी तक पूरा हो पाया है।

72 मीटर x 80 मीटर आकार का एक एयर-कॉनकोर्स बनाया जा रहा है, जो दोनों तरफ स्टेशन भवनों की दूसरी मंजिलों को जोड़ेगा। इसमें तीन कॉलम तैयार कर लिए गए हैं। प्लेटफार्म नंबर एक पर एयर-कॉनकोर्स के आखिरी छोर को जोड़ने के लिए एक कॉलम तैयार किया जाना है। इसका काम शुरू करने के लिए प्लेटफार्म नंबर-1 पर यात्रियों की आवाजाही बंद करनी होगी। इसकी मंजूरी के लिए आईआरएलडीए ने अंबाला रेल मंडल को पत्र लिखा है। 15 मार्च तक प्लेटफार्म मिलने की उम्मीद है। अधर अंबाला मंडल के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि इंडियन रेलवे लैंड डेवलेपमेंट अथॉरिटी (आईआरएलडीए) प्लेटफार्म नंबर दो और तीन को अच्छी तरह से कवर करके और प्लेटफार्म पर यात्रियों को बैठने के लिए बेेंच लगाकर दे तो दो से तीन दिन के भीतर प्लेटफार्म नंबर-1 पर काम करने की मंजूरी दे देंगे। मार्च में होली है और रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ बढ़ेगी।
विज्ञापन



चंडीगढ़ साइड पार्किंग का काम पांच चरणों में होगा पूरा
रेलवे स्टेशन के चंडीगढ़ साइड की कार पार्किंग अभी बंद नहीं की गई है। यहां वाहन पार्क होते हैं। वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन के निर्माण के साथ साथ यात्रियों की सुविधा का ध्यान रखना जरूरी है। इसके चलते आईआरएलडीए चंडीगढ़ की तरफ पार्किंग का काम पांच चरणों में पूरा करने का निर्णय लिया है। अभी दो चरणों का काम पूरा कर लिया गया है। शेष तीन चरणों का काम बाकी है। इसे मई तक पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



आईआरएलडीए प्लेटफार्म नंबर दो और तीन को अच्छी तरह से कवर करके प्लेटफार्म पर यात्रियों के बैठने के लिए बेंच लगाएं। काम पूरा होते ही दो से तीन दिन के भीतर प्लेटफार्म नंबर-1 पर काम करने की मंजूरी दी जाएगी। -सीनियर डीसीएम, रेलवे अंबाला डिवीजन।





चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन को वर्ल्ड क्लास बनाने के लिए इसको 25 लाख वर्ग मीटर क्षेत्र में विकसित किया जा रहा है। अभी प्लेटिनम रेटिंग ग्रीन बिल्डिंग और पार्किंग का काम चल रहा है। नई बिल्डिंग 2053 तक की जरूरतों को ध्यान में रखकर ग्रीन कांसेप्ट पर बनाई जा रही है। - वेद प्रकाश डूडेजा, वाइस चेयरमैन, आरएलडी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed