{"_id":"6ab2df624b82e2de3504da91","slug":"weighing-scales-of-200-shopkeepers-checked-at-kalka-vegetable-market-panchkula-news-c-87-1-spkl1017-141688-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: कालका सब्जी मंडी में 200 दुकानदारों के कांटे-बट्टे जांचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: कालका सब्जी मंडी में 200 दुकानदारों के कांटे-बट्टे जांचे
विज्ञापन
माप तौल विभाग की औचक जांच में सभी कांटे सही मिले
अनधिकृत वस्तु से तौल करने पर कार्रवाई की चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
कालका। माप तौल विभाग, पंचकूला की टीम ने कालका सब्जी मंडी में औचक निरीक्षण कर करीब 200 दुकानदारों के कांटे-बट्टों की जांच की। जांच के दौरान सभी कांटे और बट्टे सही पाए गए, हालांकि कुछ दुकानदार बट्टों की जगह छोटे पत्थरों का इस्तेमाल करते मिले। विभाग ने ऐसे दुकानदारों को सख्त हिदायत देते हुए अनधिकृत वस्तुओं से माप-तौल न करने को कहा।
माप तौल विभाग के इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने बताया कि निरीक्षण के दौरान करीब 200 दुकानदारों के माप-तौल उपकरणों की जांच की गई। सभी कांटे और बट्टे सही पाए गए। कुछ दुकानदारों द्वारा बट्टों के स्थान पर छोटे पत्थरों का इस्तेमाल किया जा रहा था। उन्हें भविष्य में ऐसा न करने की चेतावनी दी गई है। दोबारा अनधिकृत वस्तु से माप-तौल करते पाए जाने पर संबंधित दुकानदार के खिलाफ नियमानुसार विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने बताया कि इससे पहले सेक्टर-26 स्थित पंचकूला सब्जी मंडी में भी माप-तौल उपकरणों की जांच की गई थी। विभाग की ओर से बाजारों में यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने बताया कि विधिक माप विज्ञान अधिनियम, 2009 के प्रावधानों के अनुसार व्यापारिक गतिविधियों में निर्धारित और उचित माप-तौल उपकरणों का ही इस्तेमाल किया जाना चाहिए। निरीक्षण के दौरान उनके साथ सहायक अश्वनी कुमार भी मौजूद रहे।