फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Five cooperative sugar mills from Punjab won national awards.

Panchkula News: पंजाब की पांच सहकारी चीनी मिलों ने जीते राष्ट्रीय पुरस्कार

Wed, 23 Sep 2026 02:37 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Five cooperative sugar mills from Punjab won national awards.
चंडीगढ़। पंजाब की पांच सहकारी चीनी मिलों ने राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार हासिल किए हैं। ये पुरस्कार नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय सहकारिता शुगर इंडस्ट्री कॉन्क्लेव-2026 में मिले। इन्हें वित्तीय प्रबंधन, उत्कृष्ट गन्ना विकास और तकनीकी दक्षता श्रेणियों में सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

पंजाब के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने ये पुरस्कार प्राप्त किए। उन्होंने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से सम्मान हासिल किया। वित्तीय प्रबंधन श्रेणी में बटाला कोऑपरेटिव शुगर मिल्स लिमिटेड को दूसरा स्थान मिला। उत्कृष्ट गन्ना विकास श्रेणी में फाजिल्का कोऑपरेटिव शुगर मिल्स लिमिटेड ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। बुढ्ढेवाल कोऑपरेटिव शुगर मिल्स लिमिटेड भी इसी श्रेणी में दूसरे स्थान पर रही। तकनीकी दक्षता पुरस्कार श्रेणी में नकोदर कोऑपरेटिव शुगर मिल्स लिमिटेड ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसी श्रेणी में भोगपुर कोऑपरेटिव शुगर मिल्स लिमिटेड को तीसरा स्थान मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed