{"_id":"57644b5a4f1c1bb26511ec85","slug":"vivah-shagun-yojna-shagun-from-govt-for-marriage-haryana-govt-panchkula","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना के तहत अब मिलेगी ज्यादा राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना के तहत अब मिलेगी ज्यादा राशि
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jun 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
मनोहर लाल खट्टर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना के अंतर्गत जिले में चालू वित्त वर्ष के दौरान 44 लाभपात्रों को 10 लाख 65 हजार रुपये की राशि शगुन के रूप में बांटी गई। यह जानकारी उपायुक्त डॉ. गरिमा मित्तल ने शुक्रवार को दी। उन्होंने बताया कि बीपीएल, अनुसूचित जाति के परिवारों को उनकी लड़की की शादी के लिए तथा सभी वर्गों की विधवाओं को उनकी लड़की की शादी पर अब 51 हजार रुपये की राशि दी जा रही है। योजना के तहत सामान्य एवं पिछड़े वर्ग से संबंधित गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले परिवारों को लड़की की शादी के लिए 11 हजार रुपये प्रदान किए गए हैं।
समाज के सभी वर्ग, जिनके पास 2.5 एकड़ भूमि तथा एक लाख रुपये से कम वार्षिक आय है, के परिवार को लड़की की शादी के लिए 11 हजार रुपये दिए जाते हैं। महिला खिलाड़ी को उनके विवाह पर सरकार की ओर से 31 हजार रुपये दिए जाते हैं। मुख्यमंत्री सामाजिक समरसता अंतरजातीय विवाह शगुन योजना के तहत जिला में चार लाभार्थियों को दो लाख रुपये की राशि उपलब्ध करवाई गई। उन्होंने बताया कि अब सरकार की ओर से इस योजना के तहत अनुसूचित जाति, गैर अनुसूचित जाति के लड़की या लड़के से विवाह करने पर प्रोत्साहन स्वरूप एक लाख एक हजार रुपये दिए जा रहे हैं। पहले यही राशि 50 हजार रुपये थी।