फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Virendra Bajwan honored as a Progressive Mushroom Farmer after receiving the 'Udyan Ratna' award.

Panchkula News: उद्यान रत्न के बाद वीरेंद्र बाजवान को प्रगतिशील मशरूम किसान सम्मान

Sat, 12 Sep 2026 01:16 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Virendra Bajwan honored as a Progressive Mushroom Farmer after receiving the 'Udyan Ratna' award.
गणोडर्मा मशरूम की वैज्ञानिक खेती, प्रसंस्करण और मूल्यवर्धन में योगदान के लिए राष्ट्रीय स्तर पर मिला सम्मान
विज्ञापन

16 वर्षों से औषधीय मशरूम की खेती से जुड़े बाजवान ने सम्मान मोरनी और पंचकूला के किसानों को समर्पित किया
संवाद न्यूज एजेंसी
मोरनी। मोरनी के प्रगतिशील मशरूम किसान वीरेंद्र बाजवान को मशरूम उत्पादन के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए ‘प्रगतिशील मशरूम किसान सम्मान-2026’ से सम्मानित किया गया है। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के मशरूम अनुसंधान निदेशालय, सोलन में आयोजित राष्ट्रीय मशरूम मेले में उन्हें वैज्ञानिक तरीके से मशरूम की खेती, औषधीय मशरूम गणोडर्मा के उत्पादन, प्रसंस्करण और मूल्यवर्धन के लिए यह सम्मान मिला। इससे पहले 28 मई 2026 को हरियाणा के मुख्यमंत्री उन्हें उद्यान रत्न सम्मान से नवाज चुके हैं।
वीरेंद्र बाजवान करीब 16 वर्षों से औषधीय मशरूम, विशेष रूप से गणोडर्मा, की वैज्ञानिक खेती और उससे जुड़े प्रसंस्करण व मूल्यवर्धित उत्पाद तैयार करने के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उनका प्रयास किसानों को केवल उत्पादन तक सीमित रखने के बजाय प्रसंस्करण, पैकेजिंग, ब्रांडिंग और बाजार से जोड़ना है।
विज्ञापन

किसान से मशरूम उद्यमी बने बाजवान औषधीय मशरूम आधारित कृषि उद्यमिता को भी बढ़ावा दे रहे हैं। उनके संस्थान वीएमडब्ल्यू न्यूट्रास्यूटिकल्स के माध्यम से औषधीय मशरूम और मूल्यवर्धित उत्पादों के विकास पर काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय सम्मान मिलने पर बाजवान ने कहा कि आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक उत्पादन, गुणवत्ता, प्रसंस्करण और बाजार से जुड़कर मशरूम खेती को रोजगार और ग्रामीण उद्यमिता का मजबूत माध्यम बनाया जा सकता है। उन्होंने सम्मान मोरनी हिल्स, पंचकूला और देशभर के उन किसानों को समर्पित किया, जो खेती में नए प्रयोग और नवाचार कर आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed