फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   VIP numbers auction at rla chandigarh

महंगे शौकः वीआइपी नंबर की नीलामी में चंडीगढ़ियों का क्रेज देखिए, 16 लाख में बिका 0009

Sun, 22 Sep 2019 11:29 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sun, 22 Sep 2019 11:29 AM IST
विज्ञापन
VIP  numbers auction at rla chandigarh
vip number
चंडीगढ़ में जहां लोगों को एक से बढ़कर एक लग्जरी गाड़ियां रखने का शौक है। वहीं, फैंसी नंबरों का क्रेज भी काफी ज्यादा है। चंडीगढ़ प्रशासन के रजिस्ट्रेशन एंड लाइसेंसिंग अथॉरिटी (आरएलए) ने वीआईपी नंबरों की बोली से मोटी कमाई की है। आरएलए को शुक्रवार को एक ही दिन में 87 लाख 71 हजार रुपये की कमाई हुई है। ऑक्शन में 0009 नंबर 16 लाख 3 हजार में बिका तो 0001 के लिए बोली महज एक लाख रुपये तक ही लगी।
विज्ञापन


शनिवार को सीएच01-वीवाई सीरीज के फैंसी नंबरों की ई-ऑक्शन की गई। 12 सितंबर से ऑक्शन की प्रक्रिया शुरू हुई थी और शनिवार को बोली लगाने का अंतिम दिन था। ऐसा पहली बार हुआ जब 0001 के प्रति ज्यादातर लोगों ने रुचि नहीं दिखाई, इसलिए बेस प्राइज 50 हजार होने के बाद भी यह बोली एक लाख तक ही पहुंच पाई। ऑक्शन में कुल 286 बोलीदाताओं ने भाग लिया, जिससे विभाग को 87.71 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन


ऑक्शन में 0009 को दिल्ली बहादुर बसनेत कंपनी ने उच्चतम बोली लगाकर अपने नाम किया है, वहीं 0001 के लिए प्रीत मशीन्स लिमिटेड ने सबसे अधिक बोली लगाई। 0007 फैंसी नंबर के लिए दूसरी सबसे ऊंची बोली लगाई गई। 0007 नंबर 5,25,000 रुपये में पुष्पिंदर सिंह ने खरीदा। तीसरी सबसे ऊंची बोली 0005 फैंसी नंबर के लिए लगाई गई। यह नंबर 3,89,000 रुपये में जुबली जॉय होम्स एलएलपी फर्म ने खरीदा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में आरएलए के एक अधिकारी ने बताया कि फैंसी नंबरों के लिए इस बार उन्हें अच्छा रिस्पांस मिला है, इसलिए अब बाकी बचे नंबरों की भी जल्द ही ऑक्शन रखेंगे। उन्होंने कहा कि अन्य सीरीज के बाकी बचे नंबरों को भी साथ में ही ऑक्शन में रखा जाएगा, ताकि अधिकतम लोग ऑक्शन में भाग लेकर अपना पसंदीदा नंबर प्राप्त कर सकें।

 

चंडीगढ़ में रहने वालों ने ही बोली में लिया हिस्सा

इस सीरीज के नंबरों की लिए 12 सिंतंबर से रजिस्टरेशन शुरू हुई थी, जो 18 सिंतबर तक चली थी। इसके बार ही वीरवार से नंबरों के लिए बोली लगनी शुरू हुई थी। शनिवार को पसंदीदा नंबरों के लिए ई-ऑक्शन में सबसे ऊंची बोली लगाने का अंतिम दिन था। आरएलए की इस ऑक्शन में सिर्फ वही लोग भाग ले सकते हैं, जिन्होंने अपना वाहन चंडीगढ़ पते पर खरीदा हो।

दूसरे राज्यों के एड्रेस पर वाहन खरीदने वाले लोग इस ऑक्शन में भाग नहीं ले सकते हैं और ये विभाग पहले ही क्लीयर कर चुका है। ऑक्शन में भाग लेने के लिए ट्रांसपोर्ट की वेबसाइट पर जाकर पर अपने आप को रजिस्टर्ड करना होता है और आरएलए आफिस में फीस जमा करवानी होती है।

नंबर कीमत
0001 1 लाख
0002 2 लाख 2 हजार
0003 2 लाख 4 हजार
0004 2 लाख 17 हजार
0005 3 लाख 89 हजार
0006 1 लाख 10 हजार
0007 5 लाख 25 हजार
0008 1 लाख 10 हजार
0009 16 लाख 3 हजार
0010 3 लाख 55 हजार
0786 1 लाख 80 हजार
1111 1 लाख 17 हजार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed