फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Vehicles at Mansa Devi Temple halted, gurdwaras prepare langar with wood

Panchkula News: मनसा देवी मंदिर की गाडि़यों के पहिये थमे, गुरुघरों में लकडि़यों से लंगर की तैयारी

Fri, 13 Mar 2026 02:13 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Vehicles at Mansa Devi Temple halted, gurdwaras prepare langar with wood
पंचकूला। गैस आपूर्ति पर पड़े असर ने अब धार्मिक भंडारों की व्यवस्था को भी प्रभावित करना शुरू कर दिया है। पंचकूला के श्री माता मनसा देवी मंदिर में चलने वाले लंगर में रोटी बनना फिलहाल बंद कर दिया गया है। कॉमर्शियल गैस सिलिंडर की आपूर्ति रुकने के कारण भंडारा समितियों ने यह फैसला लिया है। इसके चलते मंदिर से रोजाना निकलने वाली आठ मोबाइल भंडारा वैन भी दो दिन तक नहीं जा सकेंगी।
विज्ञापन

मंदिर परिसर और मोबाइल वैन के माध्यम से प्रतिदिन लगभग 25 हजार श्रद्धालुओं और जरूरतमंदों को दो समय भोजन उपलब्ध कराया जाता है। यहां रोटी बनाने की मशीन गैस से संचालित होती है जबकि चावल, दाल और कढ़ी लकड़ी की भट्ठी पर तैयार की जाती है। गैस की कमी को देखते हुए समितियों ने फिलहाल रोटी और हलवा बनाना बंद करने का निर्णय लिया है। अब श्रद्धालुओं और जरूरतमंदों को प्रसाद के रूप में केवल चावल-दाल या चावल-कढ़ी ही वितरित की जाएगी।
विज्ञापन

महामाई मनसा देवी चैरिटेबल भंडारा कमेटी के प्रधान अमित जैन ने बताया कि गैस की कमी के बावजूद सेवा बंद नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि अस्पतालों के बाहर मरीजों और उनके परिजनों के लिए लगने वाले भंडारे जारी रहेंगे। जहां भी संभव होगा, उबालकर बनने वाले व्यंजन जैसे दाल-चावल और कढ़ी-चावल ही परोसे जाएंगे, ताकि सेवा प्रभावित न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

कालाबाजारी पर चेतावनी जारी
उधर पंचकूला प्रशासन ने गैस सिलिंडर की कालाबाजारी को लेकर सख्त चेतावनी जारी की है। जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक जतिन मित्तल ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति घरेलू गैस सिलिंडर की कालाबाजारी करते या कॉमर्शियल उपयोग में घरेलू सिलिंडर इस्तेमाल करते पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

....ताकि लंगर सेवा प्रभावित न हो
गैस संकट का असर अन्य धार्मिक स्थलों पर भी दिखाई देने लगा है। कई स्थानों पर लंगर और भंडारों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर लकड़ियों का इंतजाम शुरू कर दिया गया है। चंडीगढ़ के सेक्टर-34 के गुरुद्वारा के प्रधान तेजवंत सिंह गिल ने बताया कि सिलिंडर की अनिश्चित आपूर्ति को देखते हुए पहले से ही लकड़ी का प्रबंध किया जा रहा है ताकि लंगर सेवा प्रभावित न हो। वहीं सेक्टर-29 स्थित साईं मंदिर के संयुक्त सचिव असीत मनचंदा के अनुसार फिलहाल वहां गैस की आपूर्ति सामान्य है और एजेंसी से सिलिंडर मिल रहे हैं। आम दिनों में मंदिर में चार सिलिंडर लगते हैं, जबकि बड़े आयोजनों में यह संख्या 12 से 18 तक पहुंच जाती है।


पीजीआई में कोई समस्या नहीं : धालीवाल
इस बीच अस्पतालों में गैस आपूर्ति को लेकर स्थिति सामान्य बताई जा रही है। पीजीआई के आहार विज्ञान अधिकारी डॉ. नवनीत धालीवाल और मुख्य आहार विशेषज्ञ डॉ. नैन्सी साहनी ने बताया कि अस्पताल को गैस की आपूर्ति नियमित रूप से मिल रही है। संस्थान में प्रतिदिन करीब दो हजार मरीजों को तीन समय भोजन दिया जाता है और इसके लिए आवश्यक गैस उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed