{"_id":"69d80b17728517c03a0ca159","slug":"vaneet-thakral-becomes-president-of-panchkula-tax-bar-association-panchkula-news-c-87-1-pan1010-135131-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: वनीत ठकराल बने पंचकूला टैक्स बार एसोसिएशन के प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: वनीत ठकराल बने पंचकूला टैक्स बार एसोसिएशन के प्रधान
विज्ञापन
2026-27 सत्र के लिए सर्वसम्मति से चयन, पदाधिकारियों ने सहयोग व व्यावसायिक स्तर सुधार का लिया संकल्प
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। पंचकूला टैक्स बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए सर्वसम्मति से किया गया। बैठक में शांतिपूर्ण तरीके से पदाधिकारियों का चयन हुआ, जिसमें एडवोकेट वनीत ठकराल को प्रधान चुना गया। नई कार्यकारिणी में एडवोकेट मुनीश मरजारा को सीनियर वाइस प्रेजिडेंट, एडवोकेट निखिल शर्मा को वाइस प्रेजिडेंट, एडवोकेट दीपक शर्मा को जनरल सेक्रेटरी और एडवोकेट प्रणव जैन को ट्रेजरर नियुक्त किया गया। नव-निर्वाचित पदाधिकारियों ने कहा कि वे एसोसिएशन के हितों की रक्षा करते हुए सदस्यों के बीच आपसी सहयोग को मजबूत बनाएंगे। साथ ही पेशेवर स्तर को बेहतर बनाने के लिए भी प्रयास किए जाएंगे।