{"_id":"68cb1bd0dae410b967078617","slug":"uncle-was-beaten-with-sticks-and-rods-for-stopping-a-dog-from-defecating-in-the-street-panchkula-news-c-71-1-mli1010-133547-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: कुत्ते को गली में शौच से रोका तो ताया पर बरसाए डंडे-राॅड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: कुत्ते को गली में शौच से रोका तो ताया पर बरसाए डंडे-राॅड
Thu, 18 Sep 2025 02:06 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
Updated Thu, 18 Sep 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
भतीजे-बेटे ने मिलकर किया कातिलाना हमला, 70 वर्षीय बुजुर्ग गंभीर घायल, पुलिस ने दर्ज किया केस
संवाद न्यूज एजेंसी
जीरकपुर। गांव सिंघपुरा में पालतू कुत्ते को गली में शौच कराने को लेकर शुरू हुआ विवाद खून-खराबे में बदल गया। आरोप है कि भतीजे अजमेर सिंह और उसके बेटे ज्योति उर्फ रघुवीर ने 70 वर्षीय बुजुर्ग ताया जसविंदर सिंह पर लोहे की रॉड और डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल जसविंदर सिंह को डेराबस्सी सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद ढकोली अस्पताल रेफर किया गया। जीरकपुर थाना पुलिस ने पिता-पुत्र के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 351(2), 117(2) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है।
पुलिस को दी शिकायत में जसविंदर सिंह निवासी सिंघपुरा ने बताया कि उनके भतीजे अजमेर सिंह और उसके बेटे ज्योति उर्फ रघुवीर ने उस पर लोहे की रॉड और डंडों से हमला किया। उन्होंने कहा कि 10 सितंबर की सुबह करीब 6 बजे अजमेर सिंह अपने पालतू कुत्ते को गली में शौच कराने लाया। उन्होंने कुत्ते को रोकने की कोशिश की तो भतीजा गुस्से में आ गया।
ताबड़तोड़ वार कर मौके से हुए फरार
जसविंदर सिंह के मुताबिक अजमेर सिंह ने लोहे की रॉड से और उसके बेटे ज्योति उर्फ रघुवीर ने डंडे से सिर व कंधे पर वार किए। वे किसी तरह मौके से जान बचाकर भागे। बाद में उनके बेटे सुखवीर सिंह ने उन्हें मोटरसाइकिल से सिविल अस्पताल ढकोली में भर्ती कराया।
विज्ञापन
पुलिस जांच में सामने आया सच
पुलिस जांच में पाया गया कि जसविंदर सिंह के सिर और कंधे पर गंभीर चोटें आई हैं। उनके बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर अजमेर सिंह और ज्योति उर्फ रघुवीर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
घटना की झलक
कहां हुआ झगड़ा : गांव सिंघपुरा, जीरकपुर
कब हुआ : 10 सितंबर की सुबह करीब 6 बजे
झगड़े की वजह : गली में कुत्ते को शौच कराने पर विवाद
हमलावर : अजमेर सिंह और उसका बेटा ज्योति उर्फ रघुवीर
घायल : 70 वर्षीय जसविंदर सिंह (ताया)
धाराएं : बीएनएस की धारा 115(2), 351(2), 117(2), 3(5)