{"_id":"6174739dbb42942702238463","slug":"two-servants-gave-intoxication-to-the-mother-son-owner-of-the-cottage-ran-away-with-the-cash-panchkula-news-pkl4309650104","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़: कोठी मालिक मां-बेटे को डिनर में दिया नशा, डॉलर, मोबाइल और नकदी लेकर भाग गए दो नौकर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चंडीगढ़: कोठी मालिक मां-बेटे को डिनर में दिया नशा, डॉलर, मोबाइल और नकदी लेकर भाग गए दो नौकर
Sun, 24 Oct 2021 02:12 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Oct 2021 02:12 AM IST
सार
चंडीगढ़ में दो नौकर अपने मालिक और उनकी मां को नशा देकर वारदात कर गए। नौकरों ने एनआरआई और उनकी मां को डिनर में नशा दे दिया। जिसके बाद कोठी मालिक मां-बेटे जैसे ही बेहोश हुए, आरोपी नौकर डॉलर, मोबाइल और नकदी लेकर भाग गए। अगले दिन नौकरानी ने पुलिस को मामले की सूचना दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
चंडीगढ़ में सेक्टर-36 स्थित कोठी के मालिक 65 वर्षीय एनआरआई और उनकी 89 साल की बुजुर्ग मां को डिनर में दो नौकर नशा देकर 20 हजार की नकदी, कुछ डॉलर और दो मोबाइल फोन चोरी कर फरार हो गए। सेक्टर-36 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। दोनों बुजुर्ग जीएमसीएच-32 से इलाज के बाद घर वापस आ गए हैं। पीड़ित सुरिंदर पाल सिंह अमेरिका में परिवार समेत रहते हैं, जबकि उनकी बुजुर्ग मां इस कोठी में रहती हैं। सुरिंदर पाल करीब डेढ़ महीने पहले ही चंडीगढ़ लौटे थे। वे वीरवार को कार से पिहोवा गए थे, जिसके बाद वहां से दिन में ही लौट आए थे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें-हरियाणा: भ्रष्टाचार में लिप्त अफसरों-कर्मचारियों पर कसा जाएगा शिकंजा, डीजी विजिलेंस शत्रुजीत कपूर ने पूरा किया होमवर्क
विज्ञापन
नौकरानी घर पहुंची तो खुला भेद
वहां पर उनका एक फार्म हाउस है। सुरिंदर पाल के घर में एक नौकर काम करता था, जिसने सोनू नामक एक नौकर को कोठी में काम पर रखवाया था। कुछ दिन पहले ही वह अपने साथ एक अन्य नेपाली नौकर को लेकर आया। घटना वीरवार रात की है, जब उन दोनों ने कोठी मालकिन मां-बेटे को डिनर करवाया। शुक्रवार दोपहर को नौकरानी घर पहुंची, तो उसने पाया कि दोनों बुजुर्ग बेसुध पड़े हैं और घर का सारा सामान इधर-उधर बिखरा है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें-पुलिस पहरे में खाद वितरण: थाने में टोकन देकर किसानों को बांटे डीएपी के 6000 बैग, दो लाख बैग की मांग, पहुंचे सिर्फ 14 हजार
पुलिस ने करवाया अस्पताल में भर्ती
इसकी सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद मां-बेटे को पुलिस सेक्टर-32 अस्पताल ले गई, जहां पर उन्हें भर्ती कर लिया गया। जब दोनों को होश आया तो पुलिस ने उनसे बात की। उन्होंने डिनर किया तो बेसुध हो गए थे। पुलिस ने घर में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की, तो पाया कि आरोपी देर रात फरार हो गए थे। पुलिस जांच में पता चला कि दूसरे नौकर को बिना पुलिस वेरिफिकेशन के रखा गया था।