{"_id":"690269494761136fc7043577","slug":"two-school-vehicles-fined-rs-25500-one-vehicle-seized-panchkula-news-c-87-1-pan1009-128806-2025-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: दो स्कूली वाहनों पर 25500 रुपये का जुर्माना, एक वाहन जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: दो स्कूली वाहनों पर 25500 रुपये का जुर्माना, एक वाहन जब्त
विज्ञापन
पंचकूला। ट्रैफिक पुलिस ने बुधवार को बच्चों को स्कूल ले जाने वाले दो वाहनों का 25500 रुपये का चालान काट कर जुर्माना वसूला है। इसके साथ ही एक वाहन को जब्त किया है। स्कूल के बच्चों को दूसरे वाहनों से ट्रैफिक जवानों की निगरानी में सुरक्षित उनके घर पहुंचाया गया।
पंचकूला ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों, स्कूल प्रबंधन एवं अभिभावकों से अपील की है कि बच्चों के परिवहन में सुरक्षा नियमों का पालन करें। बच्चों का जीवन कीमती है। बिना फिटनेस, बीमा, परमिट और सुरक्षा मानकों के कोई वाहन न चलाएं। पुलिस ने चेतावनी भी दी है कि भविष्य में भी ऐसे मामलों में इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।