{"_id":"668347baf9a145cbdb01ba87","slug":"two-miscreants-arrested-for-breaking-car-windows-and-stealing-laptops-jewelery-and-cash-pkl-office-news-c-87-1-spkl1036-113418-2024-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: गाड़ियों के शीशे तोड़ लैपटॉप, ज्वेलरी और नकदी चोरी करने वाले दो शातिर काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: गाड़ियों के शीशे तोड़ लैपटॉप, ज्वेलरी और नकदी चोरी करने वाले दो शातिर काबू
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। पुलिस ने दो शातिरों को गाड़ियों के शीशे तोड़कर सामान चुराने के आरोप में गिरफ्तार किया है। यह दोनों सेक्टर-5 की पार्किंग में खड़ी गाड़ियों के शीशे तोड़कर लैपटॉप, ज्वेलरी और नकदी चोरी कर चुके हैंं। दोनों को सेक्टर-5 थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। यहां से इनको एक दिन के रिमांड पर भेज दिया गया है। इनकी पहचान खुसलेंदर निवासी भैंसा टिब्बा और नितिन जिंदल निवासी सेक्टर-19 पंचकूला के रूप में हुई है।
यह सामान हुआ बरामद
जांच अधिकारी मनदीप सिंह ने बताया कि आरोपियों के पास से दो लैपटॉप, छह पर्स, चांदी की पायल, एक सोने का मंगलसूत्र व चार्जर बरामद हुए हैं। इनसे पूछताछ में चोरी की तीन वारदातों का खुलासा हुआ है। खुसलेंदर लैपटॉप चोरी करने के बाद नितिन जिंदल को बेच देता था। क्योंकि नितिन का कंप्यूटर का काम है। रिमांड के दौरान चोरी की और वारदातों का खुलासा हो सकता है।
केस नंबर-1
पुलिस को शिकायत में सेक्टर-26 निवासी अमन ने बताया कि एक जून को उन्होंने अपनी कार सेक्टर-5 यवनिका पार्क की पार्किंग में खड़ी की थी। इसके बाद वे अपने दोस्त के साथ उसकी कार में डिनर करने वहां से चंडीगढ़ चले गए थे। रात करीब 1 बजे वे वापस पहुंचे तो देखा कि उनकी कार का शीशा टूटा हुआ था और कार के अंदर से उनका लैपटाप चोरी हो चुका था। इसकेे बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
केस नंबर-2
बलटाना निवासी रेनू ने पुलिस को शिकायत में बताया कि 15 जून की रात वह अपने दामाद के साथ उनकी कार में बेटी, भांजे और भांजियों के साथ सेक्टर-5 यवनिका पार्क में आई थीं। उनके दामाद ने पार्क की पार्किंग में कार खड़ी की थी। करीब डेढ़ घंटे बाद पार्क से बाहर आए तो देखा कार का शीशा टूटा था और अंदर रखा उनकी बेटी का पर्स गायब था। पर्स में सोने का मंगलसूत्र, चांदी की पायल और दो हजार रुपये नकद थे।
केस नंबर-3
जीरकपुर निवासी प्रवीन कुमार ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वे 29 जून की रात सेक्टर-5 के एक होटल में खाना खाने गए थे। जब वे रात करीब 12 बजे बाहर आए तो देखा कि उनकी कार का पिछला शीशा टूटा था और अंदर से बैग चोरी हो चुका था। बैग में मोबाइल फोन और जरूरी दस्तावेज थे। इसके बाद पुलिस उन्होंने पुलिस को सूचना दी।