{"_id":"693db1ec1f2c6c5e2a095aa4","slug":"two-minors-caught-with-motorcycle-bearing-fake-number-plate-panchkula-news-c-87-1-pan1011-130537-2025-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: फर्जी नंबर प्लेट लगी मोटरसाइकिल के साथ दो नाबालिग पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: फर्जी नंबर प्लेट लगी मोटरसाइकिल के साथ दो नाबालिग पकड़े
विज्ञापन
पंचकूला। एमडीसी थाना क्षेत्र में पुलिस ने गश्त के दौरान फर्जी नंबर प्लेट लगी मोटरसाइकिल के साथ दो नाबालिगों को पकड़ा है। पुलिस ने मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार ईआरवी इंचार्ज एएसआई सुरेश कुमार ने दी शिकायत में बताया कि 11 दिसंबर को वह अपने स्टाफ के साथ गांव सकेतड़ी क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात थे। इस दौरान सकेतड़ी पार्क के पास दो लड़के एक हीरो मोटरसाइकिल के साथ खड़े मिले। मोटरसाइकिल की नंबर प्लेट पुलिस को अनुभव के आधार पर संदिग्ध लगी।
जब पुलिस ने दोनों से वाहन के कागजात मांगे तो वे कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद पुलिस दोनों नाबालिगों को मोटरसाइकिल सहित थाना एमडीसी ले आई, जहां जांच के दौरान मोटरसाइकिल की नंबर प्लेट फर्जी पाई गई। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और यह पता लगाया जा रहा है कि मोटरसाइकिल कहां से लाई गई थी और फर्जी नंबर प्लेट लगाने के पीछे क्या उद्देश्य था।