{"_id":"654a972a59afe5ff010b9cd7","slug":"trains-full-during-festive-season-one-month-waiting-period-going-on-pkl-office-news-c-290-1-pkl1068-4730-2023-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: त्योहारी सीजन में ट्रेनें फुल, चल रही एक माह की वेटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: त्योहारी सीजन में ट्रेनें फुल, चल रही एक माह की वेटिंग
विज्ञापन
ऊंचाहार एक्सप्रेस, चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस सहित सभी ट्रेनों में रोजाना 200 तक जा रही वेटिंग
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। त्योहारी सीजन में सभी ट्रेनें फुल चल रही हैं। टिकट लेने के लिए इन दिनों रेलवे स्टेशन के टिकट आरक्षण काउंटर पर भारी भीड़ देखने को मिल रही है। आरक्षण का हाल यह है कि करीब एक माह की वेटिंग चल रही है। ट्रेनों में नवरात्र से शुरू हुई मारामारी दिवाली और छठ के मद्देनजर बढ़ गई है। लोग कंफर्म टिकट लेने के लिए तमाम तिकड़म लगा रहे हैं। इसके अलावा तत्काल भी पलक झपकते ही फुल हो जा रहा है।
चंडीगढ़ से उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल सहित सभी ट्रेनों में एक माह की वेटिंग चल रही है। प्रतिदिन इन ट्रेनों की वेटिंग 150 से अधिक देखी जा रही है। त्योहार के मद्देनजर रेलवे ने इस बार स्पेशल ट्रेनों की घोषणा नहीं की है। इस वजह से भी लोगों की परेशानी बढ़ गई है। चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से 30 ट्रेनों का संचालन होता है। इसमें लंबी दूरी की गाड़ी में नवरात्र से वेटिंग चल रही है। दिवाली का त्योहार जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, मारामारी बढ़ती जा रही है। रोजाना की वेटिंग पर नजर डालें तो चंडीगढ़-ऊंचाहार एक्सप्रेस ट्रेन में वेटिंग 150 से 200, बिहार और पश्चिम बंगाल के लिए जाने वाली नेताजी सुभाष चंद्र बोस की वेटिंग भी सौ के पास पहुंच गई है। लगातार वेटिंग इस रूट पर बढ़ने के अलावा चंडीगढ़-कोचिवेली, चंडीगढ़-यशवंतपुर एक्सप्रेस में भी यही हाल बना हुआ है।
टिकट काउंटर सुबह से लग रही भीड़
चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन अधीक्षक बीके अनेजा ने बताया कि ज्यादातर लोग अपने घर त्योहार मनाने जा रहे हैं। कुछ लोग घूमने के लिए बाहर जाते हैं। इसलिए ट्रेनों में यात्रियों को कंफर्म सीट नहीं मिल रही है। अधिकतर ट्रेनों में वेटिंग 150 से पार है। त्योहारी सीजन में सफर करने वाले लोग टिकट काउंटर से रिजर्वेशन करवा रहे हैं। यात्रियों को कंफर्म बर्थ नहीं मिल रही है। वेटिंग को कंफर्म कराने के लिए यात्री स्टेशन का चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन
टिकट दलालों पर रखी जाएगी नजर
रेलवे सुरक्षा बल टिकट दलालों पर लगातार नजर रख रही है। टिकट दलालों पर लगातार कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है। ऑनलाइन टिकट बुकिंग पर भी आरपीएफ की नजर है। यहीं नहीं इधर रेलवे ने बिना टिकट के ट्रेनों में सफर करने वालों यात्रियों पर भी कार्रवाई कर रही है। साथ ही लोगों को टिकट लेकर ही यात्रा करने की समझाइश दी जा रही है।
दो और ट्रेनों का संचालन अंबाला से किया
सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने बताया कि 22685 यशवंतपुर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस को 8 नवंबर, 11, 15, 18, 22, 25, 29 नवंबर और 2, 6 और 9 दिसंबर को दिल्ली डिवीजन के तहत 60 मिनट और 30 मिनट के लिए रेगुलेट किया गया है। दूसरी ट्रेन संख्या 12217 कोचेवेली-चंडीगढ़ एक्सप्रेस को 11, 18, 25 नवंबर, 2 और 9 दिसंबर को दिल्ली डिवीजन में 90 और 45 मिनट और अंबाला डिवीजन में 45 मिनट के लिए नियंत्रित किया गया है। इस दोनों ट्रेनों का संचालन अंबाला से 12 दिसंबर तक होगा।
चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। अभी तक अतिरिक्त ट्रेनों का संचालन नहीं किया गया है। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आरपीएफ की गश्त स्टेशनों और ट्रेनों में बढ़ा दी गई है। -सुधीर सिंह, सीनियर डीसीएम, अंबाला मंडल