{"_id":"68af643d2b878f10a6097356","slug":"traders-are-angry-with-the-decision-to-impose-tariffs-they-said-we-will-not-be-afraid-of-america-we-will-adopt-swadeshi-panchkula-news-c-87-1-pan1010-126222-2025-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: टैरिफ लगाए जाने के फैसले से व्यापारियों में रोष, बोले-अमेरिका से डरेंगे नहीं, स्वदेशी अपनाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: टैरिफ लगाए जाने के फैसले से व्यापारियों में रोष, बोले-अमेरिका से डरेंगे नहीं, स्वदेशी अपनाएंगे
विज्ञापन
पंचकूला। अमेरिका द्वारा भारतीय उत्पादों पर टैरिफ लगाए जाने के फैसले से व्यापारियों में रोष व्याप्त है। व्यापारिक संगठनों का कहना है कि यह कदम न केवल अनुचित है बल्कि भारत-अमेरिका व्यापारिक रिश्तों पर भी नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। अग्रवाल सभा पंचकूला सदस्य कुसुम गुप्ता ने कहा कि भारतीय व्यापारी किसी भी दबाव में डरने वाले नहीं हैं।उन्होंने कहा कि व्यापारी सरकार के साथ हैं और हर चुनौती का सामना करने के लिए तैयार हैं।
कुसुम गुप्ता का कहना है कि इस निर्णय ने भारत में आत्मनिर्भरता और ‘मेक इन इंडिया’ अभियान को और बल देने का मौका दिया है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों और उपभोक्ताओं को मिलकर स्वदेशी वस्तुओं को प्राथमिकता देनी होगी, तभी विदेशी दबाव का सही उत्तर दिया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। जिस तरह वे वैश्विक व्यापार नीतियों में टकराव पैदा कर रहे हैं, उसका खामियाजा उन्हें राजनीतिक रूप से भी भुगतना पड़ेगा।