फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Three Scorpio, one Innova and one KTM bike recovered from the operatives of Lawrence Bishnoi gang

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गों से तीन स्कॉर्पियो, एक इनोवा और एक केटीएम बाइक बरामद

Thu, 04 Aug 2022 02:33 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 04 Aug 2022 02:33 AM IST
विज्ञापन
Three Scorpio, one Innova and one KTM bike recovered from the operatives of Lawrence Bishnoi gang
पंचकूला। लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गों से पुलिस ने चार लग्जरी गाड़ियों में तीन स्कॉर्पियों, एक इनोवा के अलावा एक केटीएम बाइक बरामद की है। यह सभी गाड़ियां करीब आठ महीने पहले चोरी हुई थीं। हाल ही में पुलिस लग्जरी गाड़ियां चोरी करने के मामले में चार आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लाई थी। इस दौरान पूछताछ में गिरोह के गुर्गों ने खुलासा किया कि गाड़ियां चोरी करने के बाद वह इन पर फर्जी इंजन, चेसिस नंबर लगाकर नई आरसी बनवाकर इनको आगे हिमाचल और यूपी में बेच देते थे। प्रोडक्शन वारंट पर लाए गए गुर्गों में मनोज कुमार, प्रकाश चंद, अमित कुमार और शिवनाथ हैं। इनमें अमित पिंजौर, मनोज कुमार दिल्ली, प्रकाश चंद राजस्थान के बारमेड़ और शिवनाथ यूपी के जिला मेरठ का रहने वाला है।
विज्ञापन

बता दें कि हरियाणा के एसटीएफ ने बहादुरगढ़ से लग्जरी कार चोर गैंग के पांच आरोपियों को गिरफ्तार करके इनसे कई लग्जरी गाड़ियां बरामद की थीं। यह सभी पांचों कार चोर लॉरेंश बिश्नोई गैंग के लिए काम करते थे। इनमें से तीन आरोपी मनोज, अमित और प्रकाश चंद पंचकूला में चोरी हुई लग्जरी गाड़ियों की वारदात में शामिल हैं। इन तीनों को सेक्टर-26 क्राइम ब्रांच की टीम पंचकूला प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई और कोर्ट से आठ दिन का रिमांड लिया था। तीनों आरोपियों से पूछताछ के बाद ही चौथे आरोपी मेरठ निवासी शिवनाथ को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

इंजन और चेसिस नंबर बदलकर हिमाचल और यूपी में बेचे वाहन
सेक्टर-26 क्राइम ब्रांच के इंचार्ज सिंघराज ने बताया कि चोरी की गाड़ियों को आरोपी शिवनाथ उर्फ सोनू उर्फ प्रधान पहले इंजन और चेसिस नंबर बदलता था। इसके बाद गाड़ियों की अलग-अलग राज्यों की फर्जी आरसी तैयार करके उन्हें सस्ते दामों पर हिमाचल और यूपी में बेच देता था। पंचकूला से चोरी हुई इनोवा, स्कार्पियो गाड़ी का इंजन चेसिस नंबर बदलकर हिमाचल प्रदेश और यूपी की आरसी तैयार की हुई थी, इन गाड़ियों को कंपनी से चेक करवाने पर चोरी का खुलासा हुआ। अब पुलिस यूपी और हिमाचल प्रदेश में फर्जी कागजात तैयार करने वाले आरोपियों की तलाश कर रही है, ताकि इस मामले में और अहम जानकारियां मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनोज के खिलाफ दजै हेैं 159 मामले
डीसीपी सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि आरोपी मनोज के खिलाफ लूट, डकैती, चोरी, अवैध वसूली, धोखाधड़ी, अवैध असलहा के तहत करीब 159 मामले दिल्ली, गुरुग्राम, इंदौर, लुधियाना, झज्जर और करनाल में दर्ज हैं। इनमें सबसे ज्यादा मामले चोरी के हैं। आरोपी प्रकाश चंद, अमित कुमार और शिव नाथ उर्फ सोनू उर्फ प्रधान के खिलाफ करीब 17 मामले चोरी के दर्ज हैं और उससे गुरुग्राम में करीब 17 गाड़ियां पुलिस ने बरामद की हैं। इसके अलावा यह आरोपी जीरकपुर, ढकोली, मोहाली और पंचकूला में गाड़ियां चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुका है।
पंचकूला में यहां से चोरी हो चुकी गाड़ियां
केस-1
पंचकूला सेक्टर-12ए निवासी उदित भाटिया ने बताया कि मोहाली नंबर की उनकी इनोवा कार 13 नवंबर 2021 को घर के बाहर से चोरी हुई थी। इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस को दी थी और सेक्टर 14 पुलिस थाने में मामला दर्ज किया था।
केस-2
पिंजौर के रहने वाले जतिंदर कुमार की स्कॉर्पियो कार 18 अप्रैल, 2022 को गैस एजेंसी के सामने से चोरी हुई थी। इसके बाद कार मालिक की शिकायत पर पुलिस ने पिंजौर थाने में मामला दर्ज किया था।
केस-3
पंचकूला के सेक्टर-21 के रहने वाले असीर शर्मा की स्कॉर्पियो कार घर के सामने से 6 अप्रैल को देर रात 12.15 बजे एक अज्ञात युवक चोरी करके ले गया था। चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था।
केस-4
पंचकूला के सेक्टर 20 के गांव कुंडी के रहने वाले जसविंदर सिंह की कार घर के सामने से 18 अप्रैल, 2022 की रात चोरी हुई थी। चोरी की शिकायत पर पुलिस ने सेक्टर-20 पुलिस थाने में मामला दर्ज किया था। जसविंदर सिंह ने खुद बहादुरगढ़ जाकर अपनी स्कॉर्पियो की पहचान की, इस पर यूपी का नंबर लगाया हुआ था।

केस-5
पंचकूला के सेक्टर-17 राजीव कालोनी निवासी सुरेंद्र कुमार ने 1 मई को अपनी अर्टिगा कार पार्किंग में खड़ी की थी। अगले दिन सुबह जाकर देखा तो उनकी कार चोरी हो गई थी। उन्होंने बताया कि दो महीने से ज्यादा समय बीत चुका है, लेकिन पुलिस अभी तक कुछ भी बता नहीं रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed