{"_id":"686592e9c926bd255800d8f6","slug":"three-other-persons-arrested-on-the-information-given-by-the-arrested-heroin-accused-panchkula-news-c-71-1-spkl1025-130777-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: हेरोइन के गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर तीन अन्य व्यक्ति गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: हेरोइन के गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर तीन अन्य व्यक्ति गिरफ्तार
विज्ञापन
जीरकपुर। दो दिन पहले पुलिस की ओर से 100 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किए एक आरोपी की निशानदेही पर तीन अन्य व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को अदालत में पेश किया गया जहां से तीन दिन का पुलिस रिमांड मिला है।
थाना ढकोली के प्रभारी इंस्पेक्टर जश्नप्रीत सिंह ने बताया कि 30 जून को फिरोजपुर के रेलवे बस्ती के रहने वाले कुणाल पुत्र सुनील कुमार को 100 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस ने कुणाल से पूछताछ के बाद तीन अन्य नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। इनकी पहचान गुरु हरसहाय जिला फिरोजपुर के करणवीर सिंह उर्फ छोटा, प्रगट सिंह उर्फ राज और रोहित उर्फ गोरा के रूप में हुई है। इनसे अन्य खुलासे होने की संभावना है।