फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Those who disturb Punjab's peace will be dealt with strictly: Harbhajan ETO

पंजाब की शांति भंग करने वालों से सख्ती से निपटेंगे: हरभजन ईटीओ

Wed, 16 Sep 2026 10:22 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 10:22 PM IST
विज्ञापन
Those who disturb Punjab's peace will be dealt with strictly: Harbhajan ETO
चंडीगढ़। कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने होशियारपुर के बारियां कलां गांव में बाबा साहेब डॉ. बीआर आंबेडकर की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की कड़ी निंदा की। उन्होंने असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया। उन्होंने चेतावनी दी कि पंजाब का माहौल खराब करने वाले असामाजिक तत्वों से सख्ती से निपटा जाएगा।
विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि बाबा साहेब आंबेडकर हम सभी के प्रेरणा स्रोत हैं। उन्होंने देश को मजबूत संविधान देकर हर नागरिक को समान अधिकार दिए। सूबे की कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश सरकार बर्दाश्त नहीं करेगी। पुलिस प्रशासन को घटना की तुरंत जांच कर आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए हैं। कानून के तहत ऐसे आरोपियों पर सख्त कार्रवाई होगी ताकि कोई ऐसी हिम्मत न कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed