फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Vigilance got roll numbers of HCS candidates from Anil Nagar

एचपीएससी फर्जीवाड़ा मामला: अनिल नागर के पास मिली पर्ची, छह टॉपरों के भी रोल नंबर लिखे

Tue, 23 Nov 2021 01:42 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Tue, 23 Nov 2021 01:42 AM IST
सार

12 सितंबर को एचसीएस की परीक्षा हुई थी। यह परीक्षा 156 पदों के खातिर हुई थी। विजिलेंस को जो पर्ची मिली है उसमें परीक्षा के टॉपरों के रोल नंबर भी लिखे हैं। 

विज्ञापन
Vigilance got roll numbers of HCS candidates from Anil Nagar
अनिल नागर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) में डेंटल सर्जन भर्ती फर्जीवाड़े में गिरफ्तार उप सचिव अनिल नागर से बड़े खुलासे हुए हैं। उसकी जेब से एक पर्ची बरामद हुई है जिसमें एचसीएस की परीक्षा देने वाले 24 आवेदकों के रोल नंबर लिखे हुए हैं। उनमें से 16 रोल नंबर अश्वनी शर्मा ने उपलब्ध करवाए थे।

विज्ञापन


प्रारंभिक जांच में पता चला कि 16 में से छह ऐसे रोल नंबर भी शामिल हैं जो परीक्षा में अव्वल हैं। शेष छह रोल नंबर पास हैं। विजिलेंस ने एचसीएस प्री परीक्षा के 24 और डेंटल के 16 आवेदकों की ओएमआर शीट भी कार्यालय से बरामद कर ली है जिनकी जांच की जा रही है। उक्त जानकारी सामने आने के बाद विजिलेंस अधिक सक्रिय हो गई है।
विज्ञापन


रिमांड पर चल रहे एचसीएस अधिकारी नागर, नवीन और अश्वनी शर्मा से पूछताछ में यह भी सामने आया है कि इनमें से 16 लोगों के रोल नंबर अश्वनी शर्मा ने नागर को दिए थे और सभी से 20-20 लाख रुपए लिए गए थे। 6 की परीक्षा कराई गई। शेष रोल नंबरों की भी जांच चल रही है। इन बड़े खुलासों के बाद अब डेंटल सर्जन भर्ती के साथ-साथ एचसीएस प्री की परीक्षा भी रद्द हो सकती है। क्योंकि अभी तक विजिलेंस को डेंटल सर्जन भर्ती में ही गड़बड़ी आशंका थी लेकिन अब सूची मिलने से एचसीएस प्री परीक्षा भी जांच के दायरे में आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


156 पदों के लिए 12 सितंबर को हुई थी एचसीएस की परीक्षा
156 पदों के लिए 12 सितंबर को एचसीएस की परीक्षा हुई थी। प्री परीक्षा में मेरिट 67.7 प्रतिशत अंकों तक गई थी लेकिन सूची में परीक्षा में टॉप रहे 75 प्रतिशत तक अंक वाले परीक्षार्थियों के भी रोल नंबर लिखे गए हैं। विजिलेंस अब ये जांच कर रही है कि इन परीक्षार्थियों को टॉपर गिरोह के सदस्यों ने पैसे लेकर बनाया है या फिर उन्होंने अपने दम पर इतने अंक हासिल किए हैं।

विजिलेंस टॉपर रहे परीक्षार्थियों से पूछताछ का प्रयास कर रही है, ताकि ये पता लगाया जा सके कि कहीं उनसे भी पैसे लिए गए थे या नहीं। क्योंकि ये बात भी सामने आ चुकी है कि अश्वनी शर्मा और नवीन पास अभ्यर्थियों को भी फेल होने का डर दिखाकर फोन करते थे। इसके अलावा, नागर और अश्वनी शर्मा के बीच व्हाट्सएप पर हुई चैटिंग को भी खंगाला जा रहा है। इससे भी कई खुलासे होने के आसार हैं। विजिलेंस डीएसपी शरीफ सिंह ने पुष्टि करते हुए बताया कि नागर के पास से एचसीएस प्री के 24 रोल नंबर मिले हैं। उनकी ओएमआर शीट की जांच की जा रही है।

डेंटल सर्जन और एचसीएस प्री परीक्षा को रद्द करने को लेकर अभी कोई फैसला नहीं लिया है। विजिलेंस जांच के बाद ही इस पर फैसला लिया जाएगा। हम विजिलेंस की रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। फिलहाल कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। - आलोक वर्मा, चेयरमैन, एचपीएससी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed