फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The goal of halving the degradation rate of groundwater level

भूजल स्तर की गिरावट दर को आधा करने का लक्ष्य

Tue, 03 May 2022 01:18 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
The goal of halving the degradation rate of groundwater level
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने गिरते भूजल स्तर की गिरावट दर को आधा करने का लक्ष्य रखा है। अटल भूजल योजना के तहत इस पर चरणबद्ध तरीके से 2025 तक काम किया जाएगा। अभी प्रदेश में लोगों में पानी बचाने की आदत डालने पर काम चल रहा है। सोमवार को केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय के संयुक्त सचिव सुबोध यादव ने करनाल के दराड़ और कुरुक्षेत्र के बुढ़ा गांव का दौरा कर केंद्रीय योजनाओं की जमीनी हकीकत जानी।
विज्ञापन

सिंचाई भवन, पंचकूला में उन्होंने बताया कि दोनों पंचायत में अटल जल मिशन के तहत पानी बचाने के प्रशिक्षण इत्यादि की गुणवत्ता व अन्य चीजों के बारे में जाना। गिरते भूजल स्तर को ऊपर उठाने के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार जल संग्रहण की अनेक योजनाओं पर काम कर रही हैं। अटल जल मिशन भी उसी का हिस्सा है। हरियाणा के 85 खंड भूजल के अत्याधिक दोहन वाले क्षेत्रों में आते हैं, इनमें से 36 खंड की 1669 पंचायतों में विश्व बैंक के सहयोग से भूजल संग्रहण के लिए योजनाएं लागू कर रहे हैं। जहां पानी कम संग्रहण होने के बावजूद सौ प्रतिशत से अधिक दोहन किया जा रहा है, उन खंड को अत्याधिक दोहन वाले क्षेत्रों में शामिल किया है।
विज्ञापन

सुबोध ने कहा कि योजना का मुख्य उद्देश्य भूजल की कमी वाले चुनिंदा क्षेत्रों में संसाधनों के प्रबंधन में सुधार करना है। गुजरात, हरियाणा, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में योजना के तहत काम कर रहे हैं। योजना के क्रियान्वयन में प्रगति और आगे के बारे में सिंचाई विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव देवेंद्र सिंह से भी चर्चा की है। इस योजना के लक्ष्य को सामुदायिक भागीदारी के माध्यम से ही प्राप्त किया जा सकता है। हरियाणा में अटल जल योजना के सह परियोजना निदेशक व इंजीनियर इन चीफ डॉ. सतबीर सिंह कादियान के नेतृत्व में राज्य कार्यक्रम प्रबंधन टीम से मुलाकात की है। उन्होंने अटल जल योजना और राष्ट्रीय जल विज्ञान परियोजना की प्रगति की समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed