{"_id":"6591c4131d36c42905071e4c","slug":"the-fast-of-the-candidates-who-were-on-fast-unto-death-demanding-appointment-was-ended-pkl-office-news-c-87-1-spkl1036-7967-2024-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: नियुक्ति की मांग पर आमरण अनशन पर बैठे उम्मीदवारों का अनशन खत्म करवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: नियुक्ति की मांग पर आमरण अनशन पर बैठे उम्मीदवारों का अनशन खत्म करवाया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। नियुक्ति की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठे ग्रुप-डी के खिलाड़ियों का अनशन किसान नेता गुरनाम सिंह चढू़नी ने रविवार को जूस पिलाकर खत्म करवाया। 25 दिसंबर से सेक्टर-5 स्थित धरना स्थल पर आमरण अनशन पर बैठे खिलाड़ियों की हालत लगातार बिगड़ती जा रही थी। रविवार को किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी धरनास्थल पर पहुंचे। किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने बताया कि सीएम के ओएसडी ने उन्हें धरनास्थल पर आकर आश्वासन दिया था कि उनकी नियुक्ति कर दी जाएगी।
मुख्यमंत्री के ओएसडी ने 15 दिन में नियुक्ति देने की बात कही थी। उन्होंने कहा कि ग्रुप डी स्पोर्ट्स कोटे के उम्मीदवार अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि करीब सात दिन से कुछ उम्मीदवार आमरण अनशन पर भी बैठे हैं। खुद को तकलीफ में डालकर बीजेपी की आत्मा को जगाना चाहते हैं, लेकिन बीजेपी की आत्मा मर चुकी है। उन्होंने कहा कि उम्मीदवारों ने आमरण अनशन खत्म कर दिया है।