{"_id":"5e46df7c8ebc3ee58e16c761","slug":"state-level-confrence-held-for-the-census-2021-panchkula-news-pkl366484684","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में जनगणना 2021 के लिए राज्य स्तरीय कांफ्रेंस आयोजित, विचार विमर्श के बाद शेड्यूल जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में जनगणना 2021 के लिए राज्य स्तरीय कांफ्रेंस आयोजित, विचार विमर्श के बाद शेड्यूल जारी
Sun, 16 Feb 2020 06:36 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2020 06:36 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनगणना 2021 को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए पंजाब भवन में पंजाब के डिविजनल कमिश्नरों और डिप्टी कमिश्नरों के अलावा चण्डीगढ़ (यूटी) के सीनियर अधिकारियों की राज्य स्तरीय कांफ्रेंस का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता करते हुए अतिरिक्त मुख्य सचिव स्थानीय निकाय-कम -नोडल अफ़सर संजय कुमार ने इस अहम कार्य के लिए आम लोगों को जागरूक करने और सरकारी मुलाज़िमों को प्रशिक्षण देने पर ज़ोर दिया।
डायरेक्टर जनगणना पंजाब और चंडीगढ़ डा. अभिषेक जैन ने जनगणना 2021 से संबंधित विभिन्न मुद्दों बारे प्रजेंटेशन देते हुये कहा कि जनगणना 2021 का 45 दिनों का पहला चरण पंजाब में 15 मई से 29 जून, 2020 तक और चंडीगढ़ में 15 अप्रैल से 30 मई, 2020 तक होगा। उन्होंने डिप्टी कमिश्नरों और म्यूंसिपल कमिश्नरों की अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में प्रमुख जनगणना अफ़सर के तौर पर भूमिका और जिम्मेदारियों संबंधी विस्तृत जानकारी दी।
संयुक्त डायरेक्टर मृत्युंजय कुमार ने बताया कि पंजाब में पांच डिविजऩें हैं, जिनमें 22 ज़िले, 91 तहसीलें, स्टैचरी स्टेटस वाले 170 कस्बे, 95 जनगणना कस्बे (नॉन -स्टैचरी) और 12,477 गाँव शामिल हैं। उन्होंने बताया कि तकरीबन 67555 गणनाकार (ऐनूमीरेटर) और सुपरवाइजऱ राज्य के लगभग 60 लाख घरों से अंदाजऩ 3 करोड़ से अधिक आबादी संबंधी आंकड़े एकत्रित करेंगे। इस दौरान पंजाब और यू.टी. चण्डीगढ़ जनगणना डायरैक्टोरेट के अधिकारियों की तरफ से जनगणना संबंधी मोबाइल एप और सीएमएमएस पोर्टल पर कामकाज संबंधी जानकारी भी दी गई।
विज्ञापन
रजिस्ट्रार जनरल और जनगणना कमिश्नर डा. विवेक जोशी ने बताया कि मोबाइल एप द्वारा आंकड़े एकत्रित किये जाएंगे और यदि कोई गणनाकार (ऐनुमीरेटर) मोबाइल एप चलाने में असमर्थ रहता है तो वह रिवायती ढंग से पेपर द्वारा भी आंकड़े इकठ्ठा कर सकता है। उन्होंने कहा कि फील्ड कर्मियों को इस बार पहले की अपेक्षा ज़्यादा मेहनताना दिया जायेगा। डिजिटल फॉर्मेट द्वारा जानकारी एकत्रित करने वाले कर्मियों को अतिरिक्त भत्ता दिया जायेगा।