फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Special labor trains will run from Kalka station to send registered migrants to UP on the portal of Himachal government

हिमाचल सरकार के पोर्टल पर पंजीकृत प्रवासियों को यूपी भेजने को कालका स्टेशन से चलेंगी स्पेशल श्रमिक ट्रेनें

Wed, 20 May 2020 01:15 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 20 May 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
Special labor trains will run from Kalka station to send registered migrants to UP on the portal of Himachal government
कालका। हिमाचल प्रदेश सरकार के पोर्टल पर पंजीकृत प्रवासियों को यूपी भेजने के लिए कालका रेलवे स्टेशन से स्पेशल श्रमिक ट्रेनें चलाने के लिए राज्यपाल सचिवालय हिमाचल प्रदेश से एक पत्र मंडलीय रेलवे प्रबंधक अंबाला को लिखा गया है। वहीं सूत्रों के अनुसार उत्तर प्रदेश सरकार ने हिमाचल प्रदेश सरकार के पोर्टल पर पंजीकृत व्यक्तिओं को श्रमिक रेल के माध्यम से उत्तर प्रदेश भेजने की सहमति प्रदान कर दी है। इसके चलते इन सभी लोगों को हिमाचल से कालका रेलवे स्टेशन पर लाया जाएगा, जहां से ट्रेन की सहायता से यह उत्तर प्रदेश रवाना होंगे। जानकारी के अनुसार प्रथम श्रमिक रेल में 1000 के करीब यात्री होंगे।
विज्ञापन

कालका एसडीएम राकेश संधू ने बताया कि इन सभी हिमाचल प्रदेश सरकार के पोर्टल पर पंजीकृत लोगों को बसों के माध्यम से हिमाचल से सीधा कालका रेलवे स्टेशन उतारा जाएगा और श्रमिक ट्रेनों के माध्यम से उत्तर प्रदेश रवाना कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

यह श्रमिक ट्रेनें कालका से इस प्रकार चलेंगी
कालका से गोरखपुर- एक श्रमिक रेल, 22 मई 2020 प्रस्थान सांय 6:00 बजे
कालका से बरेली- एक श्रमिक रेल, 24 मई 2020, प्रस्थान सांय 6:00 बजे
कालका से मऊ- एक श्रमिक रेल, 26 मई 2020, प्रस्थान सांय 6:00 बजे
कालका से फौजाबाद - एक श्रमिक रेल, 28 मई 2020, प्रस्थान सांय 6:00 बजे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed