फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Some will be early and some will be late, the one who listens to Hanuman Katha will definitely become a rich man

Panchkula News: कोई जल्द तो कोई लेट, हनुमंत कथा सुनने वाला जरूर बनेगा सेठ

Tue, 27 May 2025 01:58 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 27 May 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
Some will be early and some will be late, the one who listens to Hanuman Katha will definitely become a rich man
कोई जल्द तो कोई लेट, हनुमंत कथा सुनने वाला जरूर बनेगा सेठ
विज्ञापन

पंचकूला। शहर में बाबा बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री की पांच दिवसीय श्री हनुमंत कथा सोमवार को शुरू हुई। सेक्टर 5 के शालीमार ग्राउंड में पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कथा की शुरुआत सत्यम, शिवम, सुंदरम के साथ की। शाम 6:38 बजे स्टेज पर पहुंचते ही पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि कोई जल्दी बनेगा-कोई लेट बनेगा, हनुमंत कथा सुनने वाला एक दिन सेठ जरूर बनेगा।
बाबा ने कहा कि जब कोई काम नहीं आता तो श्रीराम काम आते हैं, भगवान काम आते हैं। मुझसे एक व्यक्ति ने पूछा-आप हनुमान जी की कथा क्यों करते हैं। मैंने जवाब दिया... और देवता चित न धरई, हनुमत सेई सर्व सुख करई। एक हनुमान जी ही ऐसे हैं, जो सब सुख दे सकते हैं। हनुमान जी सदगुरु हैं। जीवन में सफल होना है, तो हनुमान जी के चरित्र को जीवन में उतार लेना चाहिए। इस दौरान श्री हनुमंत कथा सुनने के लिए पंजाब, हरियाणा, हिमाचल व चंडीगढ़ समेत दूरदराज से श्रद्धालु पहुंचे। पहले दिन भीड़ इतनी रही कि कई घंटों तक लाइन में लगने के बाद भी कुछ लोग कथा नहीं सुन पाए। वहीं, तमाम अव्यवस्थाओं के बीच बाबा के भक्तों का जोश और आस्था ऐसी थी कि जिन लोगों को पंडाल में एंट्री नहीं मिली उन्होंने बाहर खड़े होकर कथा सुनी।
विज्ञापन

इस मौके पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, भाजपा विधायक श्याम सिंह राणा, कथा वाचक चित्र लेखा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता सहित कई गण्यमान्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed