{"_id":"60340e758ebc3ee92c0cc5a0","slug":"snehit-reversed-champion-harmit-pkl-office-news-pkl404894619","type":"story","status":"publish","title_hn":"चैंपियन हरमीत को हरा स्नेहित ने किया उलटफेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चैंपियन हरमीत को हरा स्नेहित ने किया उलटफेर
Tue, 23 Feb 2021 01:35 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
पंचकूला ब्यूरो
पंचकूला ब्यूरो
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 01:35 AM IST
विज्ञापन
ताऊ देवीलाल स्टेडियम में चल रहे टेबल टेनिस टूर्नामेंट में शॉट लगाते शरथ कमल।
- फोटो : PKL OFFICE
तेलंगाना के खिलाड़ी स्नेहित नेशनल टेबल टेनिस चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। ताऊ देवीलाल स्टेडियम में हुए मुकाबले के दौरान उन्होंने प्री क्वार्टर फाइनल में तीसरे सीड और क्वार्टर फाइनल में छठी सीड को हराया। इसके साथ ही टॉप सीड शरत कमल, मानव ठक्कर और साथियन की इंट्री भी सेमीफाइनल में हो गई है।
विज्ञापन
टीटी मुकाबलों में शरत कमल ने एंथोनी अमलराज को 11-8, 11-3, 5-11 13-11 और 11-2 से हराया जबकि मानव ठक्कर ने रोनित भाटिया को 11-7, 12-10, 10-12, 12-10, 11-6 से और स्नेहित ने सुष्मित श्रीराम को 8-11, 12-10, 11-9, 11-8, 11-3 से शिकस्त दी। वहीं जी साथियन ने सुनील शेट्टी को 11-9, 11-9, 11-13, 11-8, 11-6 से शिकस्त दी।
विज्ञापन
इससे पहले प्री क्वार्टर फाइनल में सीनियर नेशनल टेबल टेनिस चैंपियनशिप में पूर्व चैंपियन और टूर्नामेंट के तीसरे वरीय हरमीत देसाई आक्रामक खिलाड़ी स्नेहित की चुनौती का सामना नहीं कर सके। वहीं टाप सीडेड खिलाड़ी शरत कमल ने आसानी से अपना मुकाबला जीत लिया। ए शरत कमल ने प्री क्वार्टर फाइनल में एलआईसी के सौगता सरकार को 7-11, 11-7, 11-9, 9-11, 11-9,11-5 से शिकस्त दी जबकि टीटीएफआई के एंथोनी अमलराज ने हरियाणा के सौम्यजीत घोष को 9-11, 12-10, 9-11, 11-8, 11-8, 11-5 से हराया। एक अन्य मैच में बंगाल के खिलाड़ी रोनित ने नई दिल्ली के सुधांशु ग्रोवर को 13-11, 7-11, 6-11,11-7, 9-11, 11-8, 15-13 से शिकस्त दी।
विज्ञापन
पीएसपीबी के मानव ठक्कर ने नितिन को 11-9, 8-11, 11-5, 11-9, 11-5 से हराया। तेलंगाना के खिलाड़ी स्नेहित ने पीएसपीबी के हरमीत देसाई को 11-9,11-7, 11-9, 11-5 से हराया। टीटीएफआई के सुश्मित श्रीराम ने बंगाल के खिलाड़ी अर्जुन घोष को 6-11, 11-8, 8-11,8-11, 12-10, 11-9, 11-9 से मात दी। पीएसपीबी के खिलाड़ी सनील शेट्टी ने टीटीएफआई के खिलाड़ी सार्थक गांधी को 11-4,7-11, 8-11, 11-7, 11-8, 11-7 से शिकस्त दी। वहीं दूसरी ओर जी साथियन ने गुजरात के मानुष शाह को 11-8,12-14, 11-9, 11-8, 13-11 से शिकस्त दी।