फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Slogans of employees will be suppressed in the noise of DJ

डीजे के शोर में दबाए जाएंगे मुलाजिमों के नारे, पुलिस ने ढूंढा सीएम विरोधी प्रदर्शनों से निपटने का तरीका

Fri, 10 Dec 2021 12:48 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Slogans of employees will be suppressed in the noise of DJ
पंजाब पुलिस ने मुख्यमंत्री के विभिन्न इलाकों में दौरों के समय उनके रास्ते में जगह-जगह विरोध प्रदर्शनों से निपटने का नायाब तरीका ढूंढ लिया है। राज्य पुलिस संबंधित जिला प्रशासन से मिलकर विरोध प्रदर्शन वाले स्थानों पर डीजे लगाएगी और ऊंची आवाज में गुरबाणी का पाठ किया जाएगा। इस तरह विरोध प्रदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री और सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे मुलाजिमों व अन्य लोगों की आवाज को कम करने में मदद मिलेगी। इस तरह जहां नारेबाजी से खराब होती छवि को बचाया जा सकेगा, वहीं चुनावी सीजन में मुलाजिमों व अन्य लोगों पर बल-प्रयोग करने से होने वाली नाराजगी से भी बचा जा सकेगा।
विज्ञापन

पंजाब पुलिस के स्पेशल प्रोटेक्शन यूनिट के आईजी की तरफ से सभी जिला उपायुक्तों, पुलिस कमिश्नरों और एसएसपीज को लिखे पत्र में मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान सुरक्षा बंदोबस्त संबंधी दिशा निर्देश जारी किए हैं। पत्र के अनुसार जब भी पंजाब के मुख्यमंत्री का किसी जिले में कार्यक्रम या समारोह होता है तो मुख्यमंत्री के संबंधित जिले में आने-जाने के समय मार्ग के आसपास विभिन्न संगठन ऊंची आवाज में मुख्यमंत्री और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हैं। पत्र में आगे कहा है कि भविष्य में मुख्यमंत्री के किसी भी जिले में दौरे के समय अगर विभिन्न संगठनों द्वारा अपनी मांगों के संबंध में धरना-प्रदर्शन किया जा रहा हो तो उस जगह पर डीजे लगा दिया जाए, जिस पर गुरबाणी शबद/धार्मिक गीत चला दिए जाएं, ताकि धरना-प्रदर्शन कर रहे लोगों के नारों की आवाज सुनाई न दे सके।
विज्ञापन

बता दें कि पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी अपने छोटे से कार्यकाल में जनकल्याण संबंधी लगातार नए-नए फैसले ले रहे हैं, लेकिन सरकारी मुलाजिमों और जनता के विभिन्न वर्गों की लंबित मांगों का निराकरण भी बाकी है। इसके मद्देनजर विभिन्न मुलाजिम संगठन, सामाजिक संगठन इन दिनों राज्य भर में विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान जहां भी मुख्यमंत्री पहुंचते हैं, विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता उनके कार्यक्रमों में पहुंचकर नारेबाजी कर व्यवधान पैदा करते हैं। हाल ही में मुख्यमंत्री की तरफ से इन्हें रोकने के लिए कई सख्त आदेश भी दिए गए और कई स्थानों पर पुलिस को प्रदर्शनकारियों पर बल प्रयोग भी करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed