{"_id":"6aa1abc85b7050011206d25c","slug":"electricity-transmission-towers-and-poles-will-be-installed-from-raipur-rani-to-morni-tikkartal-panchkula-news-c-87-1-spkl1029-141117-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: रायपुररानी से मोरनी-टिक्करताल तक बिजली टावर पोल लगाए जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: रायपुररानी से मोरनी-टिक्करताल तक बिजली टावर पोल लगाए जाएंगे
विज्ञापन
आंधी-तूफान में लाइन टूटने और कई दिन बिजली बाधित रहने से परेशान हैं क्षेत्रवासी
संवाद न्यूज एजेंसी
मोरनी। रायपुर रानी से मोरनी पावर हाउस होते हुए टिक्करताल तक बिजली की पुरानी छोटी पोल लाइन को जल्द ही बड़े टावर पोल से बदला जाएगा। लंबे समय से क्षेत्र के लोग बिजली की तारों के पेड़ों से टकराने, करंट लगने के खतरे और आंधी-तूफान के दौरान लाइन टूटने की समस्या से परेशान हैं। लाइन टूटने से कई-कई दिनों तक बिजली आपूर्ति बाधित रहती है। अब इस समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में कार्रवाई शुरू हो गई है।
क्षेत्रवासियों की ओर से हरियाणा सरकार के मुख्य सचिव को मांग पत्र सौंपकर रायपुर रानी से मोरनी पावर हाउस होते हुए टिक्करताल तक बड़े टावर पोल लगाने की मांग की गई थी। मांग पत्र में बताया गया कि वर्तमान में लगे छोटे पोल के कारण बिजली की तारें आसपास के हरे पेड़ों से टकराती हैं। इससे करंट लगने का खतरा बना रहता है। वहीं, तेज आंधी और तूफान के दौरान लाइनें क्षतिग्रस्त होने से बिजली आपूर्ति लंबे समय तक प्रभावित होती है।क्षेत्रवासियों की ओर से यह मांग पत्र डीपी शर्मा टिक्करताल ने मुख्य सचिव हरियाणा के कार्यालय में सौंपा था। उन्होंने बताया कि 25 अगस्त को मुख्य सचिव कार्यालय में प्राप्त मांग पत्र पर तुरंत संज्ञान लेते हुए उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के प्रबंध निदेशक को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
बड़े पोल लगने से कम होगा हादसे का खतरा
डीपी शर्मा, ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, ने कहा कि क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से चली आ रही समस्या को लेकर मुख्य सचिव कार्यालय में मांग रखी गई थी। अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए समाधान की दिशा में कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही बड़े टावर पोल लगाने का कार्य शुरू होगा। उन्होंने कहा कि बड़े टावर पोल लगाए जाने के बाद बिजली की तारों के पेड़ों से टकराने का खतरा काफी हद तक कम होगा। इससे बिजली लाइन अधिक सुरक्षित होगी और आंधी-तूफान के दौरान बार-बार लाइन टूटने की समस्या से भी राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
काम जल्द पूरा होने की लोगों को उम्मीद
क्षेत्रवासियों ने पावर मिनिस्टर अनिल विज का स्वागत करते हुए बिजली निगम की ओर से की जा रही कार्रवाई का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यदि इस कार्य को जल्द पूरा किया जाता है तो मोरनी क्षेत्र के लोगों को लंबे समय से चली आ रही बिजली की समस्या से बड़ी राहत मिलेगी। अब लोगों की नजर विभाग की आगामी कार्रवाई और कार्य शुरू होने पर है।