{"_id":"6aa1ab790f4d4e7e160cd893","slug":"sellers-of-adulterated-food-items-will-not-be-spared-panchkula-news-c-87-1-pan1010-141106-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: मिलावटी खाद्य सामग्री बेचने वालों की खैर नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: मिलावटी खाद्य सामग्री बेचने वालों की खैर नहीं
विज्ञापन
त्योहारी सीजन पर डीसी ने मिठाई और खाद्य विक्रेताओं के साथ की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। त्योहारी सीजन को देखते हुए जिला प्रशासन ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर सख्ती बढ़ा दी है। उपायुक्त सतपाल शर्मा ने मिठाई विक्रेताओं और खाद्य प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधियों को साफ निर्देश दिए कि पनीर, देसी घी, मिठाई और अन्य खाद्य सामग्री की गुणवत्ता में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मिलावटी या घटिया खाद्य सामग्री बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। साथ ही, खाद्य प्रतिष्ठानों की औचक जांच की जाएगी। उपायुक्त ने दुकानदारों को साफ-सफाई और खाद्य सुरक्षा नियमों का पालन करने के भी निर्देश दिए।
लघु सचिवालय के सभागार में हुई बैठक में गोपाल स्वीट्स, अनुपम स्वीट्स, सिंधी स्वीट्स और रौनक स्वीट्स सहित प्रमुख खाद्य प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधि शामिल हुए। उपायुक्त ने कहा कि पनीर एनालॉग और कम गुणवत्ता वाले हवन घी व देसी घी की बिक्री पर पूरी तरह रोक रहेगी। यदि कोई दुकानदार इनकी बिक्री करता पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
ये टीमें ब्रांडेड स्वीट्स शॉप, रेस्टोरेंट और अन्य मिठाई दुकानों का औचक निरीक्षण करेंगी। इस दौरान मिठाई, दूध से बने उत्पाद और अन्य खाद्य सामग्री के नमूने लिए जाएंगे। खाद्य सुरक्षा अधिकारी की ओर से भी विभिन्न दुकानों से सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशालाओं में भेजे जा रहे हैं। दुकानदारों को खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता के नियमों का पालन करने के लिए जागरूक भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
बैठक में एसडीएम कालका संयम गर्ग, एसडीएम मन्नत राणा, नगराधीश जागृति, खाद्य सुरक्षा अधिकारी शम्मी गहलोत, वीरेंद्र पुनिया सहित खाद्य प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।