{"_id":"6aa1aad64cb9e33f520f10a7","slug":"a-perilous-highway-journey-amidst-repair-work-vehicles-forced-to-share-a-single-lane-for-two-kilometers-panchkula-news-c-87-1-pan1010-141110-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: मरम्मत के नाम पर हाईवे पर खतरे का सफर, दो किलोमीटर तक एक ही सड़क पर दौड़ रहे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: मरम्मत के नाम पर हाईवे पर खतरे का सफर, दो किलोमीटर तक एक ही सड़क पर दौड़ रहे वाहन
विज्ञापन
एनएच-7 पर कोट से पंचकूला की ओर जाने वाली सड़क पर दोनों तरफ का ट्रैफिक, न पर्याप्त संकेतक न अस्थायी डिवाइडर
सामने से वाहन आने पर अचानक ब्रेक लगाने को मजबूर चालक, सड़क उखाड़कर कई दिन तक छोड़ने और बिखरी बजरी से हादसे का खतरा
संवाद न्यूज एजेंसी
रामगढ़। राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर-7 पर गांव कोट से पंचकूला की ओर जाने वाली सड़क पर मरम्मत कार्य वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। मरम्मत के चलते करीब दो किलोमीटर तक दोनों दिशाओं का यातायात एक ही सड़क पर चलाया जा रहा है। आरोप है कि वाहन चालकों को आगाह करने के लिए प्राधिकरण की ओर से न तो पर्याप्त साइन बोर्ड लगाए गए हैं और न ही सड़क के बीच स्पष्ट संकेतक या अस्थायी डिवाइडर लगाया गया है। ऐसे में इस हिस्से में आमने-सामने से वाहनों के आने के कारण हादसे का खतरा बना हुआ है।
एक ही सड़क पर दोनों ओर से वाहनों की आवाजाही होने के कारण कई बार वाहन चालक भ्रमित हो जाते हैं। लोगों के अनुसार सामने से तेज रफ्तार वाहन आने पर चालकों को अचानक ब्रेक लगाना पड़ता है। लोगों का कहना है कि हर रोज कोई न कोई वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रहा है। यदि समय रहते सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए तो यहां बड़ा हादसा होने से इनकार नहीं किया जा सकता।
सड़क उखाड़कर छोड़ देते हैं, बजरी डालना भूल जाते हैं
गुरजीत सिंह मास्टर निवासी गांव भानु, नायबदीन निवासी रामगढ़, काका निवासी गांव बिल्ला, हैरी, कृष्ण सैनी, संजीव कुमार, सोढी, दीपक, रोशन और मुलखराज सहित अन्य लोगों का आरोप है कि मरम्मत के दौरान सड़क से बजरी उखाड़ने के बाद कई-कई दिन तक दोबारा बजरी नहीं डाली जाती। इससे सड़क की उखड़ी हुई सतह और बिखरी बजरी के कारण दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी होती है। वाहनों के गुजरने पर धूल भी उड़ती है, जिससे दृश्यता प्रभावित होने का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
लोगों ने मांगे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
लोगों का कहना है कि यदि प्राधिकरण किसी सड़क पर दोनों ओर के वाहनों को एक ही मार्ग से चलाता है तो पहले सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए। सड़क पर स्पष्ट संकेतक, चेतावनी बोर्ड, बैरिकेडिंग और अस्थायी डिवाइडर लगाए जाएं, ताकि वाहन चालकों को दूर से ही पता चल सके कि आगे दोनों दिशाओं का यातायात एक ही सड़क पर चल रहा है। लोगों ने यातायात पुलिस से भी अपील की है कि वह मौके का निरीक्षण कर प्राधिकरण को जरूरी सुझाव दे। इससे हादसों पर रोक लगाने के साथ यातायात व्यवस्था को भी सुचारू रखा जा सकेगा। लोगों का कहना है कि मरम्मत जरूरी है, लेकिन वाहन चालकों की सुरक्षा उससे भी ज्यादा जरूरी है।