फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Sanitation workers hold protest march; strike extended until September 13.

Panchkula News: सफाई कर्मचारियों ने निकाला रोष मार्च, 13 सितंबर तक बढ़ी हड़ताल

Thu, 10 Sep 2026 12:23 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Sanitation workers hold protest march; strike extended until September 13.
सरकार पर मांगों का समाधान नहीं करने और दमनकारी नीति अपनाने का आरोप, दुकानदारों व लोगों को पेंफलेट बांटकर मांगा सहयोग
विज्ञापन

सफाई कर्मचारियों ने मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी।
संवाद न्यूज एजेंसी
कालका। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा व संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले कालका-पिंजौर के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल बुधवार को भी जारी रही। कर्मचारियों ने शहर में रोष मार्च निकालकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार पर मांगों का समाधान नहीं करने और दमनकारी नीति अपनाने का आरोप लगाया। साथ ही, दुकानदारों और आम लोगों को पेंफलेट बांटकर अपनी मांगों और आंदोलन की जानकारी दी और सहयोग की अपील की। कर्मचारियों ने हड़ताल को अब 13 सितंबर तक बढ़ा दिया है।
रोष मार्च कालका नगर परिषद कार्यालय से शुरू होकर गांधी चौक, मेन बाजार और रेलवे रोड से होते हुए वापस नगर परिषद कार्यालय परिसर पहुंचकर संपन्न हुआ। इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

कालका प्रधान लाखन सिंह और पिंजौर प्रधान सुनील ने कहा कि सरकार सफाई कर्मचारियों की मांगों का समाधान नहीं कर रही है। इसी के विरोध में रोष मार्च निकाला गया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार कर्मचारियों के प्रति दमनकारी नीति अपना रही है, जो उचित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जब तक सरकार कर्मचारियों की मांगों को लागू नहीं करती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि सफाई कर्मचारियों की हड़ताल अब 13 सितंबर तक बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed